{"_id":"66a2baaf6575a9da1a06b834","slug":"rs-20-lakh-recovered-from-servants-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-207308-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नौकर के घर से बरामद किए गए 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नौकर के घर से बरामद किए गए 20 लाख रुपये
Fri, 26 Jul 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर में एक फैक्टरी मालिक के 20 लाख रुपये लेकर फरार हुए नौकर का अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन पुलिस ने नौकर के घर से 20 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं।
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी कैश से भरा बैग घर में ही छोड़कर भाग गया था। परिजनों की नजर जब बैग पर पड़ी तो खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कैश को कब्जे में लेने के बाद फैक्टरी मालिक को बुलाकर कैश की शिनाख्त कराई। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि पैसे बरामद कर लिए गए हैं। फैक्ट्री मालिक को बुलाकर उसकी तस्दीक भी कराई गई हैं। आरोपी नीरज की तलाश की जा रही है।
शहर के सेक्टर-4 निवासी वीरेंद्र कुमार ने राजीव नगर में लक्ष्मी ट्रेडिंग एंड मेन्युफैक्चरिंग के नाम से फैक्ट्री लगा रखी है। कंपनी तांबे और बर्तन बनाने का काम करती है। वीरेंद्र कुमार के अनुसार गांव रसूली निवासी नीरज पिछले 10 साल से उनके पास नौकर के तौर पर काम कर रहा है। वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनका एक दोस्त इमरत दिल्ली के करोल बाग में रहता है। इमरत दिल्ली में सारा कामकाज देखता है, इसलिए उसका नौकर नीरज अक्सर उसके पास जाता रहता था। 22 जुलाई को वीरेंद्र कुमार ने नीरज को बिजनेस के सिलसिले में बैग में भरकर 20 लाख रुपये देकर दिल्ली भेजा था।
विज्ञापन
वीरेंद्र ने बताया कि नीरज को टैक्सी के जरिए ही भेजता था लेकिन उस दिन टैक्सी का इंतजाम नहीं हो पाया। इसकी वजह से उसने अपनी कार से नीरज को बस स्टैंड पर छोड़ा। बस स्टैंड पर पहुंचने के बाद उसे दिल्ली जाने वाली कोई बस नहीं मिली। बाद में नीरज ने मालिक वीरेंद्र से कॉल पर बात की और कहा कि उसे गुरुग्राम की बस मिल गई है। गुरुग्राम से आगे वह दिल्ली की बस पकड़ लेगा। लेकिन इस बीच नीरज का फोन बंद हो गया। वीरेंद्र काफी देर तक नीरज को फोन करने की कोशिश करता रहा, लेकिन जब बात नहीं हो पाई तो उसने अपने दोस्त इमरत से नीरज के बारे में पूछताछ की, लेकिन नीरज करोल बाग में इमरत के पास भी नहीं पहुंचा। परेशान होकर वीरेंद्र ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।