रेवाड़ी। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3011 की तरफ से आयोजित दिल्ली के ताज पैलेस होटल में सभी रोटरी क्लबों को उनके काम के लिए अवार्ड दिए गए। जिसमें रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन को एलीट क्लब के अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रधान जेपी चौहान को एलीट प्रधान, ज्योति अदलखा को एलीट सचिव, क्लब ट्रेनर अरुण गुप्ता को एलीट डिस्टिक टीम के सदस्य तथा जोनल चेयरमैन डॉ. नवीन अदलखा को सर्वोच्च सुपर एलीट डिस्ट्रिक टीम के सदस्य के तौर पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न तरह की 11 कैटेगरी में क्लब को सम्मानित किया गया। विदित हो कि रोटरी क्लब रेवाड़ी मेन ने पिछले साल विभिन्न तरह के ब्लड डोनेशन कैंप में 12 सौ से अधिक ब्लड एकत्रित किया। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनूप मित्तल ने क्लब के कार्यों की तारीफ की। रोटरी डिस्ट्रिक्ट की तरफ से भविष्य में भी हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया। क्लब की उपलब्धियों के लिए एडवोकेट सचिन मलिक, महेंद्र छाबड़ा, हरीश अरोड़ा, नरेंद्र गुगनानी, हरीश मेहंदीरत्ता, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. डिंपल गुप्ता, मनीष अरोड़ा, अतुल बत्रा, रुचि चौहान, सुषमा गुप्ता, नेहा शर्मा, अनुराधा सैनी, दिलीप, सुरेंद्र राव, अनिल यादव तथा अन्य क्लब के सदस्यों ने शुभकामनाएं दी।