{"_id":"6864329d0c5c8a17f601426b","slug":"rotary-club-of-rewari-main-received-diamond-award-rewari-news-c-198-1-rew1001-221913-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन को मिला डायमंड अवाॅर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन को मिला डायमंड अवाॅर्ड
Wed, 02 Jul 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 14मंगलवार को डायमंड अवाॅर्ड से सम्मानित होने के बाद खुशी जाहिर करते संस्था के सदस्य। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रोटरी क्लब ऑफ रेवाड़ी मेन को डिस्ट्रिक्ट 3011 की ओर से डायमंड अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। दिल्ली में आयोजित रोटरी वर्ष 2024-25 के थैंक्स गिविंग समारोह यह अवॉर्ड दिया गया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. महेश त्रिखा ने क्लब अध्यक्ष रोटेरियन मनीष अरोड़ा और सचिव रोटेरियन रुचि चौहान के कार्यों की सराहना की। रोटरी रसोई, स्वच्छता अभियान, सदस्यता वृद्धि, और रक्तदान शिविर के लिए यह अवॉर्ड दिया गया।
अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने क्लब सदस्यों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और यह संकल्प दोहराया कि वे भविष्य में भी रोटरी समुदाय की सेवा उसी जोश और समर्पण के साथ करते रहेंगे।
विज्ञापन
सचिव रुचि चौहान ने भी सभी सदस्यों को उनके बहुमूल्य योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। सहायक गवर्नर डॉ. अरुण गुप्ता के प्रयासों की सराहना की गई।
क्लब के सभी सदस्यों ने अध्यक्ष मनीष अरोड़ा और सचिव रुचि चौहान को सफल वर्ष के लिए बधाई दी तथा आगामी अध्यक्ष रोटेरियन नेहा शर्मा को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।