फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roster issued for pearl millet procurement; Aadhaar card mandatory for gate pass.

Rewari News: बाजरा खरीद के लिए रोस्टर जारी गेटपास के लिए आधार कार्ड जरूरी

Sat, 03 Oct 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Oct 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Roster issued for pearl millet procurement; Aadhaar card mandatory for gate pass.
कोसली। अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी किया गया है। एसडीएम विजय कुमार ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित दिवस पर ही अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचें। गेट पास कटवाने के लिए किसान के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि किसान निर्धारित तिथि को मंडी में आकर अपनी बाजरे की फसल बेच सकते हैं। इसके लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण और ई-खरीद पोर्टल पर वेरिफिकेशन होना जरूरी है।
विज्ञापन

मंडी में प्रवेश के लिए किसान हुडा ग्राउंड स्थित गेट नंबर-2 का इस्तेमाल करें, जबकि बाहर निकलने के लिए गेट नंबर-1 का प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में वही बाजरा लाएं, जो पूरी तरह सूखा और साफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी खरीद का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। एसडीएम ने बताया कि 9 अक्तूबर को निर्धारित गांवों में से यदि किसी किसान की फसल खरीद से रह जाती है तो वह 10 अक्तूबर को मंडी में बाजरा लेकर आ सकता है। उन्होंने किसानों से रोस्टर के अनुसार ही मंडी पहुंचने और प्रशासन द्वारा निर्धारित व्यवस्थाओं में सहयोग करने की अपील की।
वहीं, 5 अक्तूबर को गोपालपुर गाजी, गुगोढ़, गुरावड़ा, बुडोली, बैरमपुर, जखाला, सुमाखेड़ा, मोहदीनपुर, कान्हड़वास, अहमदपुर पड़तल, कतोपुरी, सुर्खपुर, नेहरूगढ़ और उस्मापुर के किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।
6 अक्तूबर को बहाला, बाबडोली, आसियाकी गोरावास, भडंगी, बिसोहा, भूरियावास, बालधन कलां, बेरली खुर्द, दखौरा, गढ़ी, भुरथला, छव्वा, डहीना, श्यामनगर और काहड़ी के किसान मंडी में बाजरा लेकर पहुंचेंगे।
7 अक्तूबर को धारौली, गुजरवास, झाल, कोसली, जाहिदपुर, दिदौली, ढोकिया, झाड़ौदा, झोलरी, लुला अहीर, मलेसियावास, हालुहेड़ा, हांसावास, जुड्डी और कारौली के लिए खरीद निर्धारित है।
8 अक्तूबर को मुंदड़ा, मुरलीपुर, बेरली कलां, बालधन खुर्द, धनिया, तुम्बाहेड़ी, लुखी, शादीपुर, साल्हावास, रतनथल, मौतला खुर्द, लडायन, भुरियावास, नांगल पठानी और खुर्शीद नगर के किसानों की फसल खरीदी जाएगी।

9 अक्तूबर को टुमना, पृथ्वीपुरा, नयागांव (जाटों वाला), खेड़ी, नठेड़ा, सुरेहली, मुमताजपुर, लाला, जैनाबाद, दड़ौली, पाल्हावास, कोहारड़, नाहड़, नांगल, जटवाड़ा और अम्बौली गांव के किसानों की बाजरा खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed