फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roliavas' daughter Preksha Vashisht becomes a scientist

Rewari News: रोलियावास की बेटी प्रेक्षा वशिष्ठ बनी वैज्ञानिक

Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 02 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Roliavas' daughter Preksha Vashisht becomes a scientist
फोटो: 21रेवाड़ी। प्रेक्षा वशिष्ठ
रेवाड़ी। जिले के गांव रोलियावास की होनहार बेटी प्रेक्षा वशिष्ठ ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) की ओर से आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उनका चयन हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में वैज्ञानिक पद पर हुआ है। इस परीक्षा में प्रेक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

प्रेक्षा वशिष्ठ ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और शुभचिंतकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। सफलता के लिए बेटियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करना चाहिए।
विज्ञापन

ब्राह्मण सभा के प्रधान चंद्रशेखर गौतम ने प्रेक्षा के पिता सतपाल वशिष्ठ व परिवार को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि प्रेक्षा के दादा डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने आईआईटी कानपुर से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की थी और वे जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया में वैज्ञानिक व निदेशक पद पर कार्यरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने प्रेक्षा की सफलता को युवाओं और बेटियों के लिए प्रेरणादायक बताते हुए विश्वास जताया कि वह अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करते हुए पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed