{"_id":"6714249a62ac2caabe0cd3a4","slug":"role-of-youth-festival-in-the-development-of-students-dr-bindu-rewari-news-c-198-1-rew1001-210719-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा महोत्सव विद्यार्थियों के विकास में भूमिका : डॉ. बिंदु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा महोत्सव विद्यार्थियों के विकास में भूमिका : डॉ. बिंदु
Sun, 20 Oct 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। केएलपी काॅलेज में कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोग। स्रोत : कॉ
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक काॅलेज में प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. बिंदु अरोड़ा ने दीप जलाकर कार्यक्रम को शुरू किया।
विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, समूह नृत्य में प्रस्तुतियों से वाहवाही लूटी। युवा समारोह के इंचार्ज डॉ. गायत्री यादव और डाॅ. अनिल यादव ने बताया कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में अगले माह आयोजित होने वाले युवा समारोह में नृत्य, संगीत, ललित-कला, थियेटर, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन पर आधारित 45 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसके निमित्त केएलपी कॉलेज में प्रतिभा खोज के अंतर्गत लिटरेरी, ललित कला और प्रश्नोत्तरी विधा के लिए प्रतियोगिताएं हुईं।
प्राचार्य डॉ. बिंदु अरोड़ा ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यार्थियों के आज के प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों व सभी प्रभारियों को ओवरआल ट्राॅफी के लिए शुभकामनाएं दी। प्रतिभा खोज कार्यक्रम में अंशु, खुशी, नीरू, प्रिया, तनुजा चौहान, यशिका, हर्ष कुमार, तमन्ना, अंजलि, आशीष, ईशा सहित अनेक विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए युवा समारोह में प्रतिभागिता के लिए अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. प्रतिभा तथा डॉ. मंजू गर्ग ने किया।