{"_id":"6956bc52df642c7eff00fa5e","slug":"rohtak-residents-pray-to-god-and-vow-to-build-a-better-city-rewari-news-c-17-roh1020-787271-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रोहतकवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना के साथ बेहतर शहर बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रोहतकवासियों ने ईश्वर से प्रार्थना के साथ बेहतर शहर बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
14...नव वर्ष पर वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
करिश्मा रंगा
रोहतक। नव वर्ष 2026 का शुभारंभ वीरवार को लोगों ने पूजा-अर्चना व नव संकल्प के साथ किया। किसी ने मंदिरों में शीश नवाया तो किसी ने संकल्प लेकर दिन की शुरुआत की। इसके चलते मंदिरों व अन्य धार्मिक स्थलों पर चहल-पहल नजर आई।
लोगों ने मंदिरों में माथा टेककर ईश्वर से सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। वहीं बेहतर जीवन जीने और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। एमडीयू के शिक्षकों व कर्मियों ने विवि को प्रगति के नए शिखर पर पहुंचाने का संकल्प लिया। संवाद
-- -- -
स्वच्छता रैंकिंग में रोहतक को शीर्ष पर लाना लक्ष्य
इस वर्ष रोहतक नगर निगम को स्वच्छता रैंकिंग में टॉप पर लाने का संकल्प लिया है। शहर की सड़कों पर कहीं भी गड्ढे न रहें और लोगों की यात्रा सुगम बने, इसके लिए नगर निगम पूरी गंभीरता के साथ काम करेगा। सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे। -नमिता कुमारी, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम रोहतक
विज्ञापन
-- -- --
इस वर्ष हमारा लक्ष्य लोगों को बिना परेशानी के लगातार बिजली उपलब्ध कराना है। हर उपभोक्ता तक बेहतर सेवा पहुंचे, इसके लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। मेरा व्यक्तिगत संकल्प भी यही है कि मैं लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करूं और हर कार्य समय पर पूरा करूं। -बिजेंद्र नरवाल, अधीक्षण अभियंता रोहतक सर्कल, बिजली निगम रोहतक।
-- -- -
इस वर्ष मेरा संकल्प है कि विद्यार्थियों को गुणवत्ता व मात्रा वाली शिक्षा प्रदान की जाए। बच्चों को मूल्य आधारित शिक्षा के साथ संस्कार और संस्कृति की जानकारी मिले, इस दिशा में काम किया जाएगा। मेरा व्यक्तिगत संकल्प स्वास्थ्य को लेकर है जिससे मैं और बेहतर तरीके से अपनी जिम्मेदारियां निभा सकूं। -मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी रोहतक।
-- -- -- -
मेरा संकल्प है कि सुपवा को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाया जाए ताकि यहां के छात्र राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें। मेरा व्यक्तिगत संकल्प यह है कि मैं अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखूं और समय पर सोने का प्रयास करूं ताकि और अधिक ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। -अमित आर्य, कुलपति, सुपवा रोहतक।
-- -- -- -- --
शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी विश्वविद्यालय की आधारशिला : कुलपति
एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर ने वीरवार को आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मियों से शिक्षा के क्षेत्र को और अधिक सशक्त, गुणवत्तापूर्ण और प्रगतिशील बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी विश्वविद्यालय की आधारशिला हैं। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एससी मलिक ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से ही विश्वविद्यालय की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ किया जा सकता है। मौके पर कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग, गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेश कौशिक और प्रो. सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।