{"_id":"6033fc258ebc3ee92b275b50","slug":"rodways-emplyee-voilation-rewari-news-rtk5967095113","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मियों पर बस स्टैंड पर बाइक सवार के साथ मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मियों पर बस स्टैंड पर बाइक सवार के साथ मारपीट का आरोप
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाइक चालक से मारपीट करते रोडवेज कर्मी
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड में वाहन ले जाने से मना करने पर रोडवेज कर्मियों व बाइक चालक में मारपीट हो गई। सूचना के बाद पुलिस व आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान लोगों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। वीडियो में रोडवेज कर्मी बाइक चालक को जमीन पर गिरा कर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार एक युवक अपने परिचित को लेकर शहर के बस स्टैंड आया था, लेकिन गेट पर खड़े रोडवेज कर्मियों ने उसे अंदर जाने से मनाकर दिया। इस दौरान रोडवेज कर्मियों व बाइक चालक में जमकर मारपीट हुई। सूचना के बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से दोपहिया वाहनों को बस स्टैंड के अंदर जाने से रोका जा रहा है। वाहन चालकों को रोकने के लिए गेट पर रोडवेज कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन घटना के वक्त रोडवेज कर्मियों के पास वर्दी नहीं थी, जिससे बाइक चालक उनसे भिड़ गया।
विज्ञापन
रोडवेजे कर्मी व बाइक चालक के बीच मारपीट का मामला सामने आया था, लेकिन दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।
-संजय कुमार, शहर थाना प्रभारी