फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Robbery took place on the highway 4 years ago, accused now arrested

Rewari News: हाईवे पर 4 वर्ष पहले हुई थी लूट, आरोपी अब गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Robbery took place on the highway 4 years ago, accused now arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चार वर्ष पहले राजस्थान के एक ट्रक चालक और उसके साथियों को बंदूक केबल पर लूटने के मामले में कसौला पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नूंह के गांव बिसर अकबरपुर निवासी पुनीत तंवर है।
पुनीत ने 4 साल पहले अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुनीत के साथियों से हुई पूछताछ में नूंह के रहने वाले पुनीत तंवर का भी नाम सामने आया था। इसके बाद से ही पुलिस की टीमें पुनीत को तलाश कर रही थी। उसकी तलाश में दो राज्यों में छापा डाला था लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। अब चार साल बाद कसौला थाना पुलिस ने पुनीत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कसौला थाना पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर 2020 को राजस्थान में जिला भरतपुर के गांव छपरा निवासी शहजाद अपने साथी फैसल, राशिद व जाहिद उर्फ लोनी के साथ शाहपुरा राजस्थान से ट्रक में सामान लेकर डासना यूपी जा रहा था। जब वे रात को समय करीब साढ़े 10 बजे एनएच-8 पर संगवाड़ी पुल के समीप पहुंचे तो पीछे से आईए एक ऑल्टो कार ने उनके आगे अड़ाकर ट्रक को रुकवा लिया। कार में 5 बदमाश सवार थे। ट्रक रुकते ही कार में से उतरा एक व्यक्ति ट्रक में चढ़ गया तथा उसने हथियार दिखाकर उससे पैसे मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उसके अन्य साथी भी ट्रक में चढ गए और सभी ने मिलकर उसके व उसके साथियों से करीब 22 हजार रुपए कैश व 2 मोबाइल फोन छीन लिए।्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed