फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Robbery in Rohtak from NAPA employees going to collect election material

चुनाव सामग्री लेने जा रहे नपा कर्मचारियों से रोहतक में लूट

Thu, 16 Sep 2021 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Rohtak from NAPA employees going to collect election material
बावल। बावल नगरपालिका चुनाव के लिए पंचकूला स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय से कर्मचारी चुनाव सामग्री लेने जा रहे थे। कर्मचारियों को पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने रोहतक के गांव मकड़ौली के निकट लूट लिया। बदमाशों ने बावल नगरपालिका के कर्मचारियों से करीब 26 हजार रुपये की नकदी व मोबाइल लूट ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नगरपालिका बावल के जेई हरीशचंद्र ने बताया कि उपायुक्त के आदेश पर वह बावल से टाटा गाड़ी में निर्वाचन आयोग पंचकूला नगरपालिका के चुनाव संबंधित सामग्री लेने जा रहे थे। उनके साथ लिपिक कमल, सेवादार रिंकू, सेवादार दीपक व लोक निर्माण विभाग के चालक बिजेंद्र सिंह थे। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे वे जब रोहतक की सीमा में मकड़ौली टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो वहां हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने सफेद अपाचे बाइक अचानक उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। हादसे से बचने के लिए चालक बिजेंद्र सिंह ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी रुकते ही तुरंत बदमाशों ने उन्हें घेर लिया व पिस्तौल दिखा चालक को खिड़की खुलवाकर नीचे उतार मारपीट शुरू कर दी। अन्य बदमाश गाड़ी में चढ़ गए और पीछे बैठे कर्मचारियों पर पिस्तौल तानते हुए रुपये निकालने की धमकी दी। बदमाशों ने चालक बिजेंद्र सिंह ने 4500 रुपये, लिपिक कमल से नगर पालिका के सरकारी कोष के 17 हजार रुपये व जेई हरीशचंद्र से पांच हजार रुपये व मोबाइल छीन लिए। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। रोहतक के अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने हरीशचंद्र की शिकायत पर लूट, आर्म्स एक्ट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed