{"_id":"5d8bbcc68ebc3e01463f3cb6","slug":"robbery-accused-arrested-rewari-news-rtk520008610","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने की तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक पर चाकू से हमला कर लूटपाट करने की तीन आरोपी काबू
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
नाई वाली चौक पर सेना के जवान व उसके रिस्तेदार पर हमला कर नगदी व मोबाइल छीनने के आरोपी।
- फोटो : Rewari
Link Copied
शहर के नाई वाली चौक पर 22 सितंबर को सैनिक पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला कर लूटपाट करने के आरोपी मोहल्ला रामबास निवासी राहुल, गुजरवाडा निवासी नवीन व कुतुबपुर निवासी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार महेंद्रगढ जिले के गांव खैराना निवासी उदयवीर भारतीय सेना में कार्यरत है। वह हाल में ही छुट्टी पर आया था। उदयवीर अपने बेटे मोनू उर्फ मंजीत को 22 सितंबर को पंचकुला क्लर्क परीक्षा दिलाने आया था। इसके बाद वह और उसका बेटा वापस रेवाड़ी नाईवाली चैक पर पहुंचे थे। देर रात होेने पर उनके गांव खैराना जाने के लिए कोई साधन नहीं था। इसलिए उदयवीर का रिश्तेदार नारायणपुर निवासी एडवोकेट दीवान सिंह उन्हें अपने घर ले जाने के लिए नाईवाली चौक पर आया था। जब वह नाईवाली चौक पर पहुंचा तो उसने देखा कि चार युवक उदयवीर पर लोहे की रॉड, डंडों और चाकू से हमला कर रहे थे। दीवन सिंह जब उदयवीर को बचाने आया तीनों आरोपियों ने उस पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। आरोपियों ने दीवान सिंह की जेब से 15 हजार रुपये, मोबाइल फोन और कुछ जरूरी कागजात छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने दीवान सिंह की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से छीनी गई नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।