फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   roadways employees will get overtime till new driver-operators are recruited

Rewari News: नए चालक-परिचालक भर्ती होने तक रोडवेज कर्मचारियों को मिलेगा ओवरटाइम

Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
roadways employees will get overtime till new driver-operators are recruited
हरियाणा रोडवेज की बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल होने से अब चालकों और परिचालकों की कमी हो गई है। प्रबंधन ने फिलहाल नई भर्ती प्रक्रिया नहीं होने तक चालक-परिचालकों को ओवरटाइम देने का फैसला किया है। इसके तहत एक चालक-परिचालक को महीने में अधिकतम 60 घंटे का ओवरटाइम दिया जाएगा। इस व्यवस्था से चालकों के इंतजार में खड़ी नई बसों का संचालन सुनिश्चित हो सकेगा।
हरियाणा रोडवेज में एक हजार से अधिक बीएस -6 वर्जन की बसों को शामिल किया है। लगभग 20 से 30 बस सभी डिपो में पहुंच चुकी हैं और रेवाड़ी में भी 15 बसें आ चुकी हैं। इसके अलावा प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से मध्यप्रदेश में तैयार मिनी बसों को भी बेड़े में शामिल कर दिया है। लगभग 10 बसें हर डिपो में पहुंच गई हैं। इसके बाद डिपो में बसों की संख्या काफी हद तक पूरी हो गई है। इसके अलावा किलोमीटर स्कीम की भी बसें पहले से ही शामिल हैं।
विज्ञापन

इन बसों के चालक एजेंसी के हैं जबकि परिचालक रोडवेज के होते हैं। इसके चलते लगभग सभी डिपो में चालक और परिचालकों की संख्या तय बेड़े के अनुसार नहीं है। ऐसे में नई बसों का संचालन नहीं हो रहा और जो ग्रामीण बसों की कमी की वजह से हुए थे उन पर संचालन व्यवस्थित नहीं हो पाया। इन बसों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधन ने आदेश जारी करते हुए रोजगार कौशल निगम के माध्यम से होने वाली चालक-परिचालकों की भर्ती से पहले ओवरटाइम दिए जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएम की अगुवाई में होगा कमेटी का गठन
प्रबंधन की तरफ से ओवरटाइम के लिए पूरी गाइडलाइन जारी जारी की गई है जिसके तहत एक चालक एवं परिचालक को माह में अधिकतम 60 घंटे का ओवरटाइम मिलेगा। यह केवल इंटरस्टेट एवं लंबे रूटों की बसों पर ही दिया जाएगा, लोकल पर नहीं। ओवरटाइम के लिए टीएम की अगुवाई में कमेटी का गठन किया जाएगा। जिसकी तरफ से इन नियमों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा प्रबंधन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वरिष्ठता के अनुसार यह ओवरटाइम दिया जाएगा और सबसे जूनियर चालकों व परिचालकों को लंबे रूटों पर भेजा जाएगा ताकि उन्हें ओवरटाइम दिया जाए। इसके 60 घंटे की अधिकतम सीमा तय करने से ओवरटाइम 15 से 20 हजार रुपये से अधिक नहीं बनेगा।

170 चालक व परिचालक वाले डिपो दायरे से बाहर
प्रबंधन ने तय किया है कि जिन डिपों में 100 बसों पर तय नोर्म के अनुसार 170 चालक व परिचालक हैं तो वह डिपो इस ओवरटाइम देने की श्रेणी से बाहर रहेंगे। वहां चालक व परिचालकों से पहले से ही तय सप्ताह में 48 घंटे की ड्यूटी ली जाएगी। इससे कम वाले संख्या वाले डिपो में चालक व परिचालकों को ओवरटाइम दिया जाएगा।

यह भी जानिए
रेवाड़ी डिपो में कुल बस -129
किलोमीटर स्कीम की बस - 30
मिनी बसे -19

चालक - 229
परिचालक - 229
मुख्यालय से आई है गाइडलाइन
बसों का पूरी संख्या में संचालन सुनिश्चित करने के लिए मुख्यालय की तरफ से ओवरटाइम की गाइडलाइन जारी की गई है। इसके अनुरूप ही पालना की जाएगी। हमारी तरफ से सभी रूटों पर बसों का संचालन कर दिया गया है।
- रविश हुड्डा, महाप्रबंधक, रेवाड़ी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed