{"_id":"5e3086da8ebc3e4b563bf483","slug":"roadways-bus-will-be-run-from-today-on-pawati-jhabuaa-root-rewari-news-rtk5394792153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावटी और झाबुआ मार्ग पर आज से दौड़ेंगी रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावटी और झाबुआ मार्ग पर आज से दौड़ेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन
हरियाणा परिवहन की बस।
- फोटो : Rewari
परिवहन विभाग की ओर से राजस्थान की सीमा से लगते बावल से पावटी व बावल से झाबुआ मार्ग पर बुधवार से रोडवेज की बसों चलाई जाएंगी। विभाग ने सर्वे कर रूट मैप तैयार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की सीमा से सटे बावल क्षेत्र के करीब 20 गांवों में लंबे समय से रोडवेज की बसें नहीं चल रही थीं। इसके कारण उच्च शिक्षा के लिए बावल व रेवाड़ी जाने वाले छात्राओं व ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोडवेज की बसों के संचालन के लिए कई बार अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंप चुके थे, लेकिन हालात ज्यों के त्यों बने हुए थे। अमर उजाला द्वारा ग्रामीणों व विद्यार्थियों की मांग को प्रमुखता से उठाने के बाद रोडवेज प्रशासन द्वारा रूट मैप तैयार कर इन मार्गों पर रोडवेज की बसें चलाने को स्वीकृति दे दी हैं।
ये रहेगा रूट मैप
रोडवेज की एक पावटी से वाया पनवाड़-बावल होते हुए रेवाड़ी आएगी। यह बस 7.30 बजे पावटी से चलेगी जो पनवाड़, टीकला होते हुए बावल से 8.55 बजे रेवाड़ी पहुंचेंगी। वहीं दूसरे राउंड में रेवाड़ी से शाम 5 बजे चलकर वाया टीकला व पनवाड़ होते हुए पावटी में रात्रि ठहराव करेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा झाबुआ रोड पर चलने वाली बस सुबह रेवाड़ी से 6.50 बजे चलकर बावल, झाबुआ, नंगली परसापुर होते हुए सुबह 8 बजे अलावलपुर पहुंचेगी। उसके बाद वापस 8 बजे अलावलपुर से चलकर वाया झाबुआ, बावल होते हुए 9 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। उसके बाद वापस 9.30 बजे रवाना 10.20 बजे बावल पहुंचेगी। उसके बाद 11.20 बजे वापस रेवाड़ी पहुंचने के साथ ही करीब 15 मिनट बाद वापस चलेगी, जो 12.20 बजे बावल पहुंचेगी। बावल से वापस 1.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसके बाद रेवाड़ी से 1.30 मिनट पर रवाना होकर वाया बावल, दुल्हेड़ा, झाबुआ होते हुए 2.20 बजे अलावलपुर पहुंचेगी। अलावलपुर से वापस रवाना होकर करीब 3.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
इन गांवों के लोगों को होगा लाभ
इन मार्गों पर रोडवेज की बसें चलने से गांव झाबुआ, अलावलपुर, नंगली परसापुर, दुल्हेड़ा खूर्द, दुल्हेड़ा कलां, बिदावास, प्राणपुरा, पावटी, टीकला, नांगलतेजू, शाहपुर, किशनुपरा सहित करीब बीस गांवों के लोगों को लाभ होगा।