फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways bus service started for Haridwar and Shimla

हरिद्वार और शिमला के लिए शुरू हुई रोडवेज की बस सेवा

Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service started for Haridwar and Shimla
रेवाड़ी। लॉकडाउन में पटरी से उतरी हरियाणा रोडवेज की व्यवस्था तेजी से लौट रही है। रोडवेज प्रबंधन की ओर से लॉकडाउन के कारण बंद हरिद्वार व शिमला रूट पर बसों का संचालन दोबारा से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोसली से चंडीगढ़ के लिए भी बस सेवा शुरू की जा रही है। जिसके चलते कोसली क्षेत्र के लोगों को सीधे चंडीगढ़ की बस मिल जाएगी, उन्हें रेवाड़ी नहीं आना पड़ेगा। वहीं हाल ही में परिवहन निदेशालय की ओर से सभी डिपो महा प्रबंधकों को अधिक से अधिक बसें चलाने के लिए निर्देश भी दिए गए थे। क्योंकि बसें बंद होने के कारण रोडवेज को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यह रहेगा बसों का समय:
स्थानीय डिपो से हरिद्वार के लिए सुबह आठ बजे बस रवाना होगी। वहीं शिमला के लिए सुबह छह बजकर 40 मिनट पर बस चलेगी। इसके अलावा कोसली क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए सब डिपो कोसली से चंडीगढ़ के लिए सुबह पांच बजे बस सेवा शुरू की गई है। इससे पूर्व रोडवेज प्रबंधन की ओर से दिल्ली, जयपुर, अलवर आदि रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने कहा कि यात्रियों की मांग के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। जिस रूट पर अधिक सवारियां आती हैं वहां पर अतिरिक्त बसें भी भेजी जा रही हैं। बसों को खाली चलाने से विभाग को नुकसान ही होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed