फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roadways bus service from Bavva to Chandigarh launched.

Rewari News: बव्वा से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 03 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus service from Bavva to Chandigarh launched.
बव्वा से चंडीगढ़ बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते उपमंडल अधिकारी विजय कुमार।संवाद
कोसली। बव्वा से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा रोडवेज की नियमित बस सेवा शुरू कर दी गई। कोसली के उपमंडल अधिकारी नागरिक विजय कुमार ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बव्वा निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और परिवहन मंत्री अनिल विज के समक्ष बव्वा से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग रखी थी। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब यह सेवा शुरू हो गई है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ डिपो की बस सुबह साढ़े 8 बजे बव्वा से रवाना होकर रोहतक और पानीपत होते हुए शाम करीब साढ़े 4 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। नियमित बस सेवा शुरू होने से बव्वा सहित आसपास के गांवों के लोगों को चंडीगढ़ आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस रवाना करने से पहले एसडीएम विजय कुमार ने चालक सुरजीत और परिचालक महेश कुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने भी एसडीएम का फूल मालाओं से स्वागत किया।

प्रदीप कुमार ने बस सेवा शुरू करवाने में सहयोग के लिए रेवाड़ी डिपो के अधिकारियों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया। इस मौके पर बव्वा की कार्यकारी सरपंच मुनेश देवी, सुनील कुमार, राजीव सुल्तानिया, नाहड़ मंडल उपाध्यक्ष रामऔतार यादव, रामकिशन पंच नयागांव, जय सिंह, सुरेंद्र जोगी, जीतू बव्वा, सत्यपाल, कमल सिंह प्रधान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed