फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roads will be repaired before the monsoon arrives

Rewari News: मानसून आने से पहले होगी सड़कों की मरम्मत

Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 12 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Roads will be repaired before the monsoon arrives
फोटो : 1शहर में सड़क पर बना गड्ढा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मानसून आने से पहले शहर और ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़कें दुरुस्त की जाएंगी। इसके लिए शाॅर्ट टेंडर लगाए जाएंगे। मई के अंतिम सप्ताह में सड़कों की मरम्मत शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रदेश सरकार ने 15 जून से पहले जर्जर सड़कों को दुरुस्त करने का आदेश दिया है। इस पर अमल करते हुए विभिन्न विभागों ने पिछले दिनों सर्वे कर खराब सड़कों को चिह्नित किया था। लोक निर्माण विभाग, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, पंचायती राज, जिला परिषद, नगर परिषद और पालिका के अधीन जर्जर सड़कों की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

जिन सड़कों की डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (दोष दायित्व अवधि) खत्म नहीं हुई है, उन सड़कों की मरम्मत उसी ठेकेदार से करवाई जाएगी। सड़कों की मरम्मत में तत्परता इसलिए दिखाई जा रही है, क्योंकि मानसून के दिनों में बनाई गई सड़कें जल्दी उखड़ जाती हैं और जो पैसा निर्माण पर लगता है, वह बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसको देखते हुए सरकार ने ठोस रणनीति तैयार की है और मानसून आने से पहले सड़कों की दशा सुधारने का निर्देश दिया है। इसको लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने पिछले दिनों अधिकारियों के साथ बैठक की थी और इसी माह शॉर्ट टेंडर लगाकर सड़कों की मरम्मत शुरू कराने का निर्देश दिया था।
पिछले वर्ष सेक्टर तीन व चार की सड़क बनाई गई थी। बारिश के बाद ये सड़कें बिल्कुल खराब गई हैं। सेक्टर 3 निवासी राजेश और सुनील ने बताया कि बारिश के कारण सड़क खराब हुई है। अगर बारिश से पहले सड़क बनाई गई होती तो इस तरह की समस्या नहीं आती। उन्होंने घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है।



जल्द शुरू होगी शहर की इन सड़कों की मरम्मत

शहर की सड़कों की दशा सुधारने के लिए 3.63 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अग्रसेन चौक से झज्जर चौक वाया मोती चौक, रेलवे चौक से गोकल गेट, पुरानी सब्जी मंडी से बारा हजारी चौक ( मुख्य बाजार) तक सड़क की दशा सुधारी जाएगी। अभी इन सड़कों की दशा काफी खराब है। इनका टेंडर जारी कर दिया गया है। जल्द ही मरम्मत का कार्य शुरू हो जाएगा।
-

बावल में 75.86 लाख से दुरुस्त होंगी सड़कें

बावल की इंटरनल सड़क व सर्विस रोड की दशा सुधारने के लिए हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड ने टेंडर जारी कर दिया है। इस पर करीब 75.86 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। बावल औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। कंपनियों के बड़े वाहनों की भी हमेशा आवाजाही रहती है।






वर्जन

प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। 15 जून से पहले सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।-अभिषेक मीणा, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed