फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Roads filled with water due to 30 minutes of rain

Rewari News: तीस मिनट की बारिश से सड़कों पर भरा पानी

Sun, 13 Jul 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 13 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Roads filled with water due to 30 minutes of rain
अनाज मंडी मार्ग पर हुआ जलभराव। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शनिवार को पूरे दिन धूप निकलने के बाद रात 8 के बाद झमाझम बारिश हुई। इस दौरान करीब आधे घंटे तक बारिश होने की वजह से शहर में जगह-जगह पर जलभराव हो गया।
जलभराव होने की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हुई। नाई वाली चौक पर इतना ज्यादा जलभराव था कि जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई। फिलहाल प्रशासन के तमाम प्रयास भी काम नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जलभराव से बचाव के लिए जो योजना बनाई गई है, वह धरातल पर नजर नहीं आ रही है। कोर्ट रोड, भाडवास गेट, मेन बाजार, अनाज मंडी मार्ग पर काफी जलभराव रहा।
शनिवार को धूप निकलने की वजह से तापमान में वृद्धि देखने को मिली थी, जिस वजह से गर्मी का भी एहसास हो रहा था। अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उमस भरी गर्मी से पूरे दिन लोग परेशान थे। रात के समय हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया। फिलहाल आने वाले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान तेज बारिश की संभावना है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed