फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   roads damaged, no budget

रेवाड़ी: बजट के अभाव में बदहाल हैं वार्ड की दस सड़कें, अटका विकास

Mon, 13 Feb 2023 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Feb 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
roads damaged, no budget
रेवाड़ी। शहर के झज्जर रोड स्थित वार्ड नंबर एक में बदहाल सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों का अभाव, गंदे पानी की निकासी की समस्या है। वार्ड की गलियों में करीब 10 सड़कें खंडहर हालत में पड़ी हैं, जिनके निर्माण के लिए प्रस्ताव भेज रखा है लेकिन अभी टेंडर प्रक्रिया लंबित पड़ी है। इन सभी सड़कों के निर्माण के लिए करीब 2 से 3 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत है।
विज्ञापन

इसके अलावा झज्जर रोड पर सभी स्मार्ट लाइट की बिजली पिछले करीब आधे महीने से बंद पड़ी है। जिसके अभाव में प्रतिदिन रात को वार्ड में अंधेरे की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में यहां आए दिन चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। मोहल्ले में सीवर ओवरफ्लो होते हैं, जिसके कारण सड़क पर गंदा पानी भरा हुआ रहता है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक की साफ-सफाई कर्मचारियों के अभाव में बदहाल है। लगभग 8 हजार की आबादी व 4800 मतदाताओं वाले वार्ड में चार मोहल्ले नई आबादी, गोविंदपुर, राम नगर व भीम बस्ती शामिल हैं। जिसमें मात्र 6 सफाई कर्मचारी ही तैनात हैं। जिन्हें चारों मोहल्लों के अलावा झज्जर रोड, सर्कुलर रोड, रेलवे रोड व अन्य जगहों की भी सफाई करनी पड़ती है। नगर परिषद का कूड़ा उठाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली मुख्य मार्ग से होकर गुजर जाते हैं, मोहल्लों के अंदर प्रवेश नहीं कर पाते जिसकी वजह से लोगों को कई-कई दिन तक कूड़ा अपने घर में ही रखना पड़ता है। पिछले लंबे समय से नालियों की सफाई नहीं हो रही है, जिससे गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड की ये सड़कें है बदहाल
वार्ड पार्षद संगीत लता ने बताया कि वार्ड में 10 सड़कें टूटी पड़ी हैं जिनका निर्माण होना है। उन्हें करीब 3 करोड़ रुपये के बजट की जरूरत है। जिनमें नई आबादी में 4 सड़क, गोविंदपुरा में 3 सड़क, भीम बस्ती में 2 सड़क, राम नगर में 1 सड़क शामिल हैं। जिसके लिए नगर परिषद को प्रस्ताव भेज रखा है लेकिन पिछले काफी दिन से टेंडर प्रक्रिया अटकी हुई है। वहीं वार्ड में सीवर लाइन छोटी होने की वजह से सीवर ओवरफ्लो होते हैं, जिसके लिए करीब 1.05 करोड़ के बजट की आवश्यकता है। इसके अलावा वार्ड में वाटर सप्लाई की पाइप भी बदली जानी है। पाइप लीकेज होने की वजह से लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जिसके लिए करीब 2 करोड़ के बजट की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पिछले लंबे समय से नगर परिषद में टेंडर प्रक्रिया अटकी हुई होने की वजह से वार्ड का विकास नहीं हो पा रहा है।

लोगों की प्रतिक्रिया:
वार्ड में पिछले दो साल में मात्र एक सीसी रोड का निर्माण 6.80 लाख की राशि से हो सका है। यह वार्ड की आवश्यकता के का मात्र चार से पांच फीसदी है। फिलहाल वार्ड को नप से 6.50 करोड़ के बजट की आवश्यकता है। नप में टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह ठप पड़ी है। जिसके कारण वार्ड का विकास कार्य अटका हुआ है।
संगीत लता, पार्षद वार्ड एक रेवाड़ी।
----------------------

यहां आए दिन झज्जर रोड की बिजली बाधित रहती है। जिसके कारण रोड लाइट करीब आधे महीने से नहीं चल रही हैं। इसके चलते यहां प्रतिदिन चारों ओर अंधेरा होने से चोरी व लूटपाट का खतरा बना हुआ रहता है। कई बार अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
- दिनेश कुमार
----------------
वार्ड में चार मोहल्ले, झज्जर रोड, सर्कुलर रोड व रेलवे रोड भी शामिल है। लेकिन फिर भी सफाई कर्मचारियों की संख्या छह ही है। ऐसे में वार्ड की सफाई नहीं हो पा रही है। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। सीवर ओवरफ्लो होते हैं, जिनकी पाइप बदली जाए। ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
- अनूप कुमार
-----------------
यहां वाटर सप्लाई का पानी दूषित आता है, जोकि वार्ड की सबसे बड़ी परेशानी है। वाटर सप्लाई की पाइप बदल कर नई डाली जानी चाहिए। फ्लाइओवर के पास शाम को अंधेरा होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जो राहगीरों के साथ लूटपाट व छीना-झपटी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।

- राजू

वर्जन:
वार्ड नंबर एक को जल्द 10 से 12 दिन के अंदर सफाई कर गंदगी से मुक्त कराया जाएगा। गलियों में भी स्ट्रीट लाइट की संख्या में कुछ ही दिन में बढ़ोतरी की जाएगी। सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगाया जाएगा। इसके अलावा सभी समस्याओं को दूर किया जाएगा।
- मनोज यादव, नप ईओ रेवाड़ी।
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed