फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Road construction incomplete in Kosli area

Rewari News: कोसली क्षेत्र में सड़क निर्माण अधूरा

Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Road construction incomplete in Kosli area
कोसली। कोसली क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य अधूरा होने की वजह से लोगोें को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहादत्तनगर , नेहरूगढ़, खेड़ी नंगल रोड का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा रहने के कारण चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर तमाम छोटे-बड़े गड्ढे हैं। नांगल खेड़ी, नेहरूगढ़ तथा सुरेहली की पंचायत की ओर से विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत भी करवाया गया, लेकिन अभी तक अधूरा निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उधर कोसली से नठेडा सड़क मार्ग से ब्लाकिंग टायल उखाड़ कर छोड़ दिया गया है। इसी तरह शिव काॅलोनी, भोगल बस्ती के जिन लोगों के रोड के साथ घर है, उनका जाना मुहाल हो रहा है। वाहनों की आवाजाही से उठती धूल के गुब्बार से लोग परेशान हैं।

एक पखवाड़े पहले कोसली आगमन पर सांसद अरविंद शर्मा से शहर और आसपास के गांवों के लोगों ने शिकायत देकर मांग कि थी कि क्षेत्र में अधूरे व टूटे सड़क से आम आदमी परेशान हैं। विभाग के अधिकारी सुनते नहीं है। इसके बाद सांसद ने कोसली एसडीएम को आदेश दिया था कि एक सप्ताह में सभी अधूरे पड़े मार्ग का निर्माण पूरा करवाया जाए, लेकिन सांसद के आदेश की भी अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण खेमचंद, डॉक्टर देवेंद्र, डॉक्टर जीएस यादव, पूर्व सरपंच राकेश कुमार, मुकेश कुमार हीरालाल व महावीर सिंह ने बताया कि इलाके के लोगों के लिए यह रोड परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर वाहन चलाना तो दूर लोगों का पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों की वजह से हादसे हो रहे हैं। नेहरूगढ़ के सरपंच आशीष प्रजापति ने बताया कि इस संदर्भ में कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से सड़क का कार्य पूरा करने का निवेदन किया गया था। इस पर विधायक ने इसके बारे में लोकनिर्माण विभाग से बात करने कि बात कह कर अपना पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
यहां अधूरे हैं मार्ग

कोसली क्षेत्र में कोसली से नेहरूगढ को जाने वाली सड़क, झाडौदा से कवांली जाने वाला मार्ग, कोसली से नठेड़ा जाने वाली सड़क का कार्य अधूरा है। वहीं कोसली से जुड़ी, भडंगीं से मुमताजपुर मार्ग के अलावा कोसली से बेरली सड़क मार्ग कि हालत काफी खराब है।

-----

2018 में रोड का निर्माण करते समय लोगों की ओर से कोर्ट केस किया गया था। इसके चलते कार्य अधूरा छोड़ना पड़ा। फिलहाल अभी मामले को देखा जा रहा है।- प्रदीप, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed