{"_id":"61a51acb0734f4426c633432","slug":"road-accidenet-in-rewari-seven-injured-rewari-news-rtk63130985","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से बोलेरो सवार सात बराती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से बोलेरो सवार सात बराती घायल
विज्ञापन
गांव कंवाली के समीप एक बोलेरो को डंपर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार 7 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के ट्रामा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने घायल चालक की शिकायत के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में भिवानी के गांव रिवाड़ी खेड़ा निवासी संदीप सिंह ने बताया कि गांव दीदौली में रविवार को उसकी बुआ के दो बेटों की शादी थी। जिसके लिए वह अपने परिवार के साथ भात भरने की रस्म अदा करने के लिए बोलेरो से आए थे। रविवार शाम को बारात मानहेरू के लिए रवाना हुई। बोलेरो गांव दीदौली निवासी कोमल सिंह चला रहा था। जब उनकी बोलेरो कंवाली गांव के समीप पहुंची तो सामने से आ रहे एक डंपर चालक ने उनकी बोलेरो में टक्कर मार दी।
जिससे उनके समेत बोलेरो में बैठे सभी सात लोग घायल हो गए। हादसे में संदीप सिंह के अलावा भिवानी के गांव रिवाड़ी खेड़ा निवासी हरीश, गजेंद्र सिंह, नीतिश, अलवर के गांव पुर कोटकासिम निवासी पृथ्वी सिंह, दिदौली निवासी कोमल सिंह व अजीत सिंह घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया जबकि छह अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।