फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   river two brother bath death

नहर में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, आधी रात को कड़ी मशक्क्त के बाद बाहर निकाले शव

Sat, 08 Aug 2020 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
river two brother bath death
कसौला थाना क्षेत्र के गांव पातुहेड़ा के समीप शुक्रवार की शाम को नहर में नहाने के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले दोनों मामा व बुआ के बेटे थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला तथा बावल के सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दोनों युवकों की मौत के बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। मृतकों की बाइक, कपडे़ व मोबाइल नहर के किनारे मिले है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार राजस्थान के अलवर के गांव नरेडा निवासी 19 वर्षीय पवन अपने मामा के बेटे पातुहेड़ा निवासी विक्रम के साथ शुक्रवार शाम को जवाहर लाल नेहरू नहर में नहाने के लिए गया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि नहाने के दौरान दोनों नहर में डूब गए। दोनों युवक देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। परिजनों को विक्रम की बाइक व कपड़े व मोबाइल गांव के निकट जवाहर लाल नेहरू नहर पर मिले। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों की नहर में तलाश शुरू की। करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आधी रात को दोनों के शव नहर में मिल गए। पुलिस ने शनिवार को बावल के अस्पताल से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले मनाया था जन्मदिन
परिजनों के अनुसार विक्रम का रक्षाबंधन पर जन्मदिन था। परिवार ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। विक्रम को तैरना आता था। इसके बावजूद वह कैसे डूबा इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। विक्रम दो भाईयों में बड़ा था तथा पिता मिस्त्री है। विक्रम का छोटा भाई दसवीं कक्षा का छात्र है। दोनों युवकों की मौत के कारण गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों में मामा के घर आया था
नरेड़ा निवासी पवन ने हाल ही में 12 कक्षा पास की है। परीक्षा परिणाम आने के बाद वह अपने मामा के बेटे का जन्म मनाने के लिए कुछ दिन पहले की पातुहेड़ा आया था। बेहद हंसमुख स्वभाव के पवन को नहीं पता था कि नियती को कुछ ही मंजूर है।
पथरी की दवा लेने के लिए निकले थे घर से
बताया गया है कि नरेडा निवासी पवन को पथरी की शिकायत थी। इसलिए वह अपने मामा के लड़के के साथ पास के ही गांव में पथरी की दवा लेने के लिए घर से निकले थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि गर्मी अधिक होने के कारण संभवतया दोनों ने नहर नहाने का मन बनाया।

शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपें : जांच अधिकारी
कसौला थाना के जांच अधिकारी सुलतान सिंह ने कहा कि रात को ही युवकों के गुम होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच नहर में तलाशी ली तो दोनों युवकों के शव बरामद हुई। फिलहाल सामान्य कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed