फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rising Demand for ACs, Coolers, and Fans Due to the Heat; Prices Also Increase

Rewari News: गर्मी से एसी, कूलर और पंखों की बढ़ी मांग, कीमतों में भी इजाफा

Sat, 25 Apr 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Rising Demand for ACs, Coolers, and Fans Due to the Heat; Prices Also Increase
बावल चौक के पास स्थित दुकान के बाहर रखे कूलर। संवाद
रेवाड़ी। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कूलर, एसी और पंखों की खरीदारी कर रहे हैं। इसका सीधा असर बाजार पर देखने को मिल रहा है जहां पिछले एक सप्ताह के दौरान इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदारों के अनुसार इस बार पिछले साल की तुलना में कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। कूलर के दाम 400 से 700 रुपये तक बढ़े हैं जबकि एसी 1 हजार से 2 हजार रुपये तक महंगे हो गए हैं। पंखों की कीमतों में भी 200 से 400 रुपये तक की वृद्धि देखी गई है।
विज्ञापन

बाजार में विभिन्न कंपनियों के सीलिंग फैन 1300 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं लोकल कंपनियों के सीलिंग फैन 1 हजार से 2500 रुपये के बीच मिल रहे हैं। अगर एसी की बात करें तो उनकी कीमत 25 हजार रुपये से लेकर 65 हजार रुपये तक पहुंच रही है। इस बार बाजार में नई तकनीक से लैस एसी, कूलर और पंखे आए हैं जिन्हें ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------------

स्टार रेटिंग लागू होने से भी दाम प्रभावित

बावल चौक के पास इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानदार मुकेश का कहना है कि बढ़ती गर्मी के चलते पंखों और कूलरों की मांग में तेजी आई है जिससे कीमतों में 10 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्टार रेटिंग लागू होने से भी दाम प्रभावित हुए हैं। मुख्य बाजार के दुकानदार पुनिक यादव का कहना है कि ग्राहकों का रुझान अब लोकल के बजाय ब्रांडेड सीलिंग और स्टैंड फैन की ओर ज्यादा हो गया है। लोकल स्टैंड फैन जहां 1 हजार रुपये से 3 हजार रुपये तक मिल रहे हैं वहीं ब्रांडेड विकल्प 2 हजार रुपये से 5 हजार रुपये के बीच उपलब्ध हैं।


-----------

ब्रांडेड कंपनी के कूलर की भी अधिक मांग

बाजार में ब्रांडेड कंपनी के कूलर की शुरूआत ही 6 हजार से है। लोकल कंपनी के कूलर 3 हजार से 6 हजार तक में उपलब्ध हैं। मार्केट में कूलर 18 हजार रुपये तक के भी उपलब्ध हैं। रेलवे रोड के दुकानदार विवेक यादव ने बताया कि प्लास्टिक बॉडी के कूलरों की मांग ज्यादा है। पिछले सालों की अपेक्षा इस बार अधिक गर्मी पड़ने से पंखे और कूलर के दाम भी बढ़े हैं। इनमें 15 से 20 फीसदी तक दाम बढ़े हैं। चार्जिंग टेबल फैन की भी मांग हो रही है। यह टेबल फैन 500 से लेकर तीन हजार रुपये में उपलब्ध है। वाई-फाई, स्मार्ट और एक्सपेंडल एसी लोगों की पहली पंसद है। फाइव स्टार 1.50 टन एसी की कीमत 38 हजार से लेकर 65 हजार रुपये के बीच है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article