फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari's team first in the state in skit short drama

Rewari News: रेवाड़ी की टीम स्किट लघुनाटिका में राज्यभर में प्रथम

Sat, 15 Nov 2025 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rewari's team first in the state in skit short drama
गांव में पहुंचने पर विद्यार्थियों का स्वागत करते स्कूल स्टाफ व ग्रामीण। स्रोत : डीपीआरओ - फोटो : poni news
रेवाड़ी। राज्यस्तर पर पानीपत में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी के विद्यार्थियों ने स्किट (लघु नाटिका) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का गांव में पहुंचने पर ग्राम पंचायत संगवाड़ी रामसिंह छाबरी के द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. ज्योत्स्ना यादव ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक महोत्सव में लगातार दूसरी बार राज्य में अपना परचम लहराया है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि के लिए समस्त स्टाफ, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं और विद्यालय परिवार के निरंतर सहयोग का बड़ा योगदान रहा। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने जिले की प्रतिभा और अनुशासन का शानदार परिचय दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम ऊंचा करते रहेंगे। डॉ. ज्योत्सना यादव ने बताया कि यह नाटिका लुप्त होती सांग परंपरा को जीवंत करने का प्रमाण रहा है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर डीसी अभिषेक मीणा ने बधाई देते हुए जिले के लिए गौरवशाली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed