फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Tender issued again for AIIMS construction

Rewari: एम्स निर्माण के लिए फिर टेंडर जारी, पंचायत एवं विकास निदेशक ने किया था एम्स की जमीन का निरीक्षण

Sun, 05 Nov 2023 08:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 08:49 PM IST
सार

एम्स संघर्ष समिति 6 नवंबर को बड़ी महिला पंचायत आयोजित करेगी। वहीं 26 नवम्बर को बाइक रैली निकालकर आगामी 10 दिसंबर को महापंचायत आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
Rewari: Tender issued again for AIIMS construction
गांव मनेठी में धरने पर बैठे एम्स संघर्ष समिति के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में केंद्र सरकार ने माजरा में बनने वाले एम्स के निर्माण के लिए टेंडर को पुन: जारी कर दिया है। पिछले दिनों एम्स का टेंडर रद्द के बाद इसका विरोध शुरू हो गया था। चंडीगढ़ से शनिवार को आए पंचायत एवं विकास विभाग के निदेशक दुष्मंत कुमार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों ने माजरा एम्स की जमीन का निरीक्षण किया था। इसके बाद मंत्रालय की ओर से टेंडर फिर से जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


माजरा एम्स के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए थे लेकिन उसमें शामिल हुईं कंपनियों की तकनीकी खामियों व तय किए गए मापदंडों पर खरा न उतरने के चलते टेंडर दो दिन पूर्व रद्द किया गया था। एम्स संघर्ष समिति के प्रधान श्योताज सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष बाबू कैलाश चंद, प्रवक्ता राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि यह जनता के आंदोलन का ही नतीजा है कि सरकार को दोबारा टेंडर जारी करना पड़ा।
विज्ञापन


अगर आंदोलन नहीं होता तो टेंडर कब जारी होता, यह कहना मुश्किल था। सरकार ने टेंडर को रद्द करके एक सियासी साजिश का जाल बुना था जिसे जनता ने ध्वस्त कर दिया। एम्स संघर्ष समिति 6 नवंबर को बड़ी महिला पंचायत आयोजित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं 26 नवम्बर को बाइक रैली निकालकर आगामी 10 दिसंबर को महापंचायत आयोजित की जाएगी। रविवार को 36वें दिन धरना स्थल पर ओमप्रकाश सेन, मास्टर लक्ष्मण सिंह, डॉ. एचडी यादव, बीडी यादव, अमर सिंह, भारत मास्टर, रामस्वरूप, हरी सिंह, पूर्व सरपंच बसदूदा, अत्तर सिंह, फूल सिंह इंस्पेक्टर, सतीश, मूलचंद आर्य, यादराम, सावल राम, नरेंद्र माजरा, कंवल सिंह, राजबीर नंबरदार, बलवंत पंच, भगवान दास, सत्यप्रकाश, कुकू, कांशीराम, महावीर पंच, देसराज, जयदयाल, कर्नल राजेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed