फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari school upgradation protest continue

बेटियां आज करेंगी राज्यमंत्री का घेराव

Wed, 31 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
rewari school upgradation protest continue
भीषण गर्मी में अपने हकों के लिए सब लोग धरने पर बैठे हैं
स्कूल अपग्रेडेशन की मांग पर धरने पर बैठीं छात्राओं और ग्रामीणों का सब्र अब जवाब देने लगा है।
विज्ञापन

11वें दिन धरने में शामिल एक वृद्धा की तबीयत बिगड़ने पर उसको ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। अपनी मांगाें को लेकर स्कूल के आगे धरने पर बैठी छात्राओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
दूसरी तरफ गांव के सरपंच ने अन्य ग्रामीणों के साथ डीसी को ज्ञापन सौंपकर राज्यमंत्री का बुधवार को घेराव करने की चेतावनी दी। नाराज लोगों का कहना है कि गांव की बेटियां शिक्षा के अधिकार के लिए धरने पर बैठी हैं, सरकार है कि उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। सभी लोगों का कहना है कि बुधवार शाम तक यदि स्कूल अपग्रेड करने का लेटर नहीं मिला तो आंदोलन तेज किया जाएगा।  
विज्ञापन


 धरने पर बैठी छात्राओं और ग्रामीणों ने 11वें दिन सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जाहिर किया। सभी लोगोें का कहना था कि अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है। 11 दिन हो चुके हैं भीषण गर्मी में अपने हकों के लिए सब लोग धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार और उसके मंत्रियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। इस मामले में गांव के सरपंच गोवर्धन सिंह ग्रामीणों के साथ डीसी डॉ. यश गर्ग से मिले। उन्होंने राज्यमंत्री और प्रशासन का घेराव करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में कहा गया है कि दस दिन से ज्यादा समय से गांव की बेटियां अपने शिक्षा के अधिकार के लिए धरने पर बैठी हैं। बावजूद इसके सरकार महज झूठे आश्वासन दे रही है। ऐसे में अब सब्र का बांध टूट रहा है। बुधवार तक अगर स्कूल अपग्रेड नहीं हुआ तो वे सुबह आठ बजे राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल का उनके आवास पर जाकर घेराव करेंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

     
11वें दिन छात्राएं मायूस नजर आईं      
बेटियों के साथ धरना देते गांव की 68 साल की अनोखी देवी बेहोश हो गईं। धरना स्थल पर ही मौजूद एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। लगातार चल रहे प्रदर्शन के चलते बच्चों की हालत भी बुधवार को खास अच्छी नहीं दिखाई दी। बुधवार को प्रशासनिक स्तर पर भी कोई अधिकारी धरना स्थल के आसपास नहीं दिखाई दिया। बेटियों और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वे अपना हक लेकर रहेंगी।      
     
इतने दिनों से लगातार गांव की बेटियां और ग्रामीण धरने पर शांतिपूर्वक बैठे हैं। प्रशासन और सरकार पर इसका कोई असर होते नहीं दिख रहा है। अब सब्र टूट रहा है।  - विनेश देवी      
    
खुद को ग्रेजुएशन कर रही हूं। गांव की छोटी बहनों के सपोर्ट में लगातार धरने पर हूं ताकि आगे पढ़ने के लिए उसको जो परेशानी उठानी पड़ी वो किसी और को न हो।  - पिंकी, छात्रा      
    
शांतिपूर्वक धरने को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। इसलिए नियम पूरे करने के बावजूद अभी तक स्कूल को अपग्रेड नहीं किया है। अब आंदोलन के लिए भी हम तैयार हैं।  - कैलाश देवी      

    
नियम पूरे करने के बावजूद अभी तक अपग्रेडेशन का लेटर न देना सरकार का लचर रवैया दिखाता है। डीसी को दिए ज्ञापन में अल्टीमेटम दे दिया है। इसके तहत राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल का उनके आवास पर जाकर घेराव करेंगे।  - गोवर्धन सिंह, सरपंच, गांव राजगढ़  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed