फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari's health department team took major action in Muzaffar Nagar, UP, caught three while conducting gender check

रेवाड़ी की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यूपी के मुजफ्फर नगर में की बड़ी कार्रवाई, लिंग जांच करते तीन को पकड़ा

Thu, 24 Jun 2021 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rewari's health department team took major action in Muzaffar Nagar, UP, caught three while conducting gender check
मुजफ्फर नगर में रेवाड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई करते हुए। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को यूपी के मुजफ्फर नगर में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने भ्रूण लिंग जांच करते हुए एक निजी अस्पताल की डॉक्टर व वहां के दो कर्मचारियों सहित तीन लोगों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। भ्रूण लिंग जांच कराने का सौदा 40 हजार रुपये में हुआ था, 10 हजार रुपये पहले खाते में मंगाए गए थे। तीस हजार रुपये बुधवार को अस्पताल के दो कर्मचारियों को दिए, जिनको मौके पर रुपयों के साथ पकड़ा गया। इस दौरान रेवाड़ी पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र व रेवाड़ी नागरिक अस्पताल के डिप्टी पीएमओ डॉ. सर्वजीत थापर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बकौल डॉ. थापर सूत्रों के आधार पर यूपी के मुजफ्फर नगर में रेवाड़ी के लोगों का भ्रूण जांच करने का मामला सामने आया था। डीसी यशेंद्र सिंह व सीएमओ डॉ. कृष्ण कुमार के निर्देश पर एक डिकॉय गर्भवती महिला के माध्यम से दलाल से बात की गई। दलाल ने 40 हजार रुपये में जांच कराने की बात कहते हुए एडवांस में 10 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। तीस हजार रुपये अस्पताल में ही देने की बात कही, स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार सुबह 10बजे का समय निर्धारित कर दिया। दलाल के डिकॉय गर्भवती महिला को लेकर पहले यूपी खतौली गया, इसके बाद बिजनौर और आखिर में मुजफ्फर नगर के एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंच गया। यहां पर पहले से ही मौजूद अस्पताल के दो कर्मचारियों ने पैसे लिए और अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल के अंदर ले गए। पहले से ही पीछा कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी और डॉक्टर सहित दो अन्य लोगों को पकड़कर यूपी पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों में डॉ. दीप्ति के अलावा करुणा व अमिता शामिल रहे। डॉ. थापर ने बताया कि तीनों के खिलाफ पीसी-पीएनडीटी एक्ट के तहत मुजफ्फर नगर में ही मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed