फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari-Ringas Unreserved Special Train to Run

Rewari News: रेवाड़ी-रींगस अनारक्षित विशेष ट्रेन चलेगी

Fri, 04 Sep 2026 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Rewari-Ringas Unreserved Special Train to Run
रेवाड़ी। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी अनारक्षित विशेष रेलसेवा का संचालन करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 4 और 7 सितंबर को रेवाड़ी और 5 और 8 सितंबर को रींगस से संचालित होगी। इससे रेवाड़ी, नारनौल, अटेली समेत मार्ग के अन्य स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाड़ी-रींगस विशेष रेलसेवा 4 और 7 सितंबर को रेवाड़ी से रात 10:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन रात 1:45 बजे रींगस पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी विशेष रेलसेवा 5 और 8 सितंबर को रींगस से रात 2:05 बजे रवाना होकर सुबह 5:10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन

यह अनारक्षित विशेष रेलसेवा यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए चलाई जा रही है। रेलसेवा का संचालन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के रूप में किया जाएगा। मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। इस विशेष रेलसेवा में डेमू रैक के कुल 16 डिब्बे होंगे। रेलवे के इस निर्णय से रेवाड़ी और रींगस के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed