फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari: Police will investigate case of student's death in school from angle of culpable homicide

Rewari: स्कूल में टॉयलेट की दीवार गिरने से छात्र की मौत, पुलिस करेगी गैर इरादतन हत्या के एंगल से जांच

Fri, 24 Nov 2023 02:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 02:37 PM IST
सार

छात्र की मौत के मामले में पुलिस गैर इरादतन हत्या के एंगल से जांच करेगी। गुरुवार को एक सरकारी स्कूल में टॉयलेट की दीवार गिरने से छात्र की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Rewari: Police will investigate case of student's death in school from angle of culpable homicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के धारूहेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक सरकारी स्कूल में गुरुवार को शौचालय की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी। वहीं, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मामले में सेक्टर-6 थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजस्थान के भरतपुर जिले के जनूथर गांव निवासी लाखन सिंह काफी समय से धारूहेड़ा के महेश्वरी गांव स्थित गोयल कॉलोनी में रह रहे हैं। उनके तीन बच्चे हैं। बड़ा बेटा कृष्णा (12) राजकीय प्राथमिक मॉडल संस्कृति स्कूल महेश्वरी में कक्षा छह में पढ़ता था। रोजाना की तरह वह गुरुवार को भी स्कूल गया था।
विज्ञापन


तीसरा पीरियड खत्म होने के बाद कृष्णा टायलेट के लिए गया। इसी दौरान करीब साढ़े तीन फीट ऊंची ईंट की दीवार कृष्णा के ऊपर गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। तुरंत भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाखन का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed