{"_id":"586aa6044f1c1bc652158dac","slug":"rewari-news-road-accident-one-boy-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल में रेवाड़ी-बावल सड़क मार्ग पर गांव मिंडा कट के निकट एक तेज रफ्तार वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जांचकर्ता पुलिसकर्मी संजय ने बताया कि गांव जैतपुर निवासी राकेश (25)की गांव जलियावास स्थित अपनी दुकान बंद करके अपने घर जा रहा था। मिंडा कट के निकट एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने गंभीर रूप से घायल राकेश को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल में भर्ती किया और मामले की जानकारी स्थानीय कसौला थाना पुलिस को दी। गंभीर हालत होने के कारण चिकित्सकों ने घायल राकेश को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।