{"_id":"5830ab704f1c1b3929900b21","slug":"rewari-news-accident-scooty-rider-girl-dead-brother-nephew-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत, भाई-भतीजा घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में स्कूटी सवार युवती की मौत, भाई-भतीजा घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
मृत
विज्ञापन
रेवाड़ी के दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित विपुल गार्डन के पास कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। उसका भाई और भतीजा घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला अंबेडकर नगर के गांव गोरगा निवासी प्रशांत कुमार पिछले कुछ समय से धारूहेड़ा की विपुल गार्डन सोसायटी में रह रहे हैं। शुक्रवार रात प्रशांत अपनी बहन सोनी सिंह (30) और बेटे प्रदीप के साथ स्कूटी से सोसायटी की तरफ वापस जा रहे थे। अभी वे सोसायटी से कुछ दूरी पर ही थे कि एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में प्रशांत और प्रदीप को चोटें आईं जबकि सोनी सिंह घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल पहुंचाया। उपचार के दौरान सोनी सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।