{"_id":"6adf9fe75e1c89c7b302b1b4","slug":"rewari-mandi-overflowing-with-pearl-millet-bajra-procurement-to-remain-suspended-today-to-facilitate-lifting-of-stocks-rewari-news-c-198-1-rew1001-247791-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाजरे से अटी रेवाड़ी मंडी, उठान के लिए आज बंद रहेगी खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाजरे से अटी रेवाड़ी मंडी, उठान के लिए आज बंद रहेगी खरीद
Tue, 27 Oct 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी अनाज मंडी का दोपहर का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। बाजरे की बड़े पैमाने पर आवक के चलते रेवाड़ी की नई अनाज मंडी भर गई है। ऐसे में मार्केट कमेटी ने उपज की उठान के लिए मार्केट 27 अक्तूबर को मंडी में खरीद बंद रखने का निर्णय लिया है। बुधवार से खरीद प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी। अब मंडी में फसल बेचने के लिए किसी भी गांव के किसान आ सकेंगे। किसानों के लिए लागू रोस्टर व्यवस्था भी समाप्त कर दी गई है।
मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि नई अनाज मंडी में इन दिनों फसलों की आवक अधिक हो रही है। इसके चलते मंडी परिसर में उपज के ढेर लग रहे हैं। खरीद के बाद फसल का समय पर उठान करना भी जरूरी है, ताकि किसानों को अपनी उपज लेकर आने में परेशानी न हो और मंडी में जगह उपलब्ध रह सके। इसी को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को खरीद बंद रखने का फैसला किया गया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार से खरीद कार्य फिर शुरू कर दिया जाएगा। किसानों को मंडी में आने से पहले अवकाश की जानकारी रखने की सलाह दी गई है, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
कोसली में 34 हजार मीट्रिक टन से अधिक बाजरे की आवक : आंकड़ों के अनुसार कोसली मंडी में अब तक कुल 34,193.92 मीट्रिक टन फसल की आवक दर्ज की गई है। रेवाड़ी मंडी में अब तक 43,944.57 मीट्रिक टन फसल पहुंच चुकी है। मंडी में आवक अधिक होने के कारण उपज के उठान और खरीद व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना चुनौती बना हुआ है।
ऐसे में मंगलवार का अवकाश उठान कार्य पूरा करने और मंडी में व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रखा गया है। मार्केट कमेटी सचिव ने स्पष्ट किया कि अब किसी भी गांव का किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में आ सकता है। गांवों के अनुसार रोस्टर लागू नहीं रहेगा। किसानों को बुधवार से शुरू होने वाली खरीद के लिए अपनी उपज तैयार रखने की सलाह दी गई है।
--
एक किलोमीटर तक लगी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में सोमवार को बाजरा बेचने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंडी में फसल लेकर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन करीब 1 किलोमीटर तक पहुंच गई। इससे मंडी में भारी आवक का अंदाजा लगाया जा सकता है। किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए इंतजार करना पड़ा।