फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari-Madar special train will operate from today

Rewari News: रेवाड़ी-मदार स्पेशल ट्रेन का आज से होगा संचालन

Sun, 03 Mar 2024 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rewari-Madar special train will operate from today
रेवाड़ी। रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा को लेकर रेवाड़ी-मदार (अजमेर) स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। 29 ट्रिप में 31 मार्च तक यह ट्रेन संचालित होगी। वहीं, दूसरी ओर हिसार-जयपुर के बीच चलने वाली ट्रेन का रेवाड़ी के कोसली स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इसकी मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09639, मदार-रेवाड़ी स्पेशल ट्रेन 3 से 31 मार्च तक (29 ट्रिप) मदार से 04.30 बजे रवाना होकर 10.49 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09649, रेवाड़ी-मदार स्पेशल ट्रेन 3 से 31 मार्च तक (29 ट्रिप) रेवाड़ी से 15.30 बजे रवाना होकर 22.35 बजे मदार पहुंचेगी।
विज्ञापन

इन स्टेशन पर होगा ठहराव
यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, रेनवाल, बधाल, रींगस, श्रीमाधोपुर, कावंट, भागेगा, नीम का थाना, मांवडा, डाबला, निजामपुर, नारनौल, अटेली और कुंड स्टेशनों पर ठहराव करेगी। ट्रेन में 7 द्वितीय साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 9 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed