फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Half Marathon organized, Chief Minister Naib Saini flagged off, large number of youth participated

रेवाड़ी हाफ मैराथन का आयोजन: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिखाई हरी झंडी, बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया भाग

Sun, 11 Aug 2024 02:34 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 11 Aug 2024 02:34 PM IST
सार

सीएम नायब सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक है जो हमारे देश की स्वतंत्रता को दर्शाता है। राष्ट्र प्रेम की भावना हमारे राष्ट्र ध्वज तिरंगे में पूर्ण रूप से समाहित है।

विज्ञापन
Rewari Half Marathon organized, Chief Minister Naib Saini flagged off, large number of youth participated
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सै - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी हाफ मैराथन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। सीएम ने कहा कि एक दौड़ देश के नाम उद्देश्य के साथ हॉफ मैराथन का आयोजन किया गया। देश को एकजुटता में बांधने के लिए ऐसे कायर्क्रम बड़े कारगर साबित होते हैं। इस इलाके के वीरों और सैनिकों का अपना एक अलग इतिहास है।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अग्निवीर को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देंगे। युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के आधार पर सरकार नौकरी दे रही है। हमारे खिलाड़ियों ने ओलंपिक में देश का नाम रोशन किया है। मौके पर अमर शहीद राव तुलाराम स्टेडियम में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने शहर के मुख्य चौराहे पर वीर सपूतों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नायब सिंह सैनी ने कहा कि रेवाड़ी में मैराथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मैराथन में हजारों युवाओं ने भाग लिया। मैराथन के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस तरह के आयोजनों से बच्चों में उत्साह बढ़ता है। पीएम मोदी ने 'फिट इंडिया' अभियान शुरू किया है जिसका लाभ देश के लोगों को मिल रहा है। 'तिरंगा यात्रा' आज शुरू हुई है और मैंने लोगों से अपील की है कि 15 अगस्त के अवसर पर अपने-अपने घरों पर झंडा लगाएं।
 

राष्ट्रध्वज में समाहित है राष्ट्रप्रेम की भावना : सीएम
सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक है जो हमारे देश की स्वतंत्रता को दर्शाता है। राष्ट्र प्रेम की भावना हमारे राष्ट्र ध्वज तिरंगे में पूर्ण रूप से समाहित हैं। डीसी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता व अखंडता और लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है, ऐसे में जरूरी है कि तिरंगे को लेकर निर्धारित नियमों व प्रावधानों का ध्यान रखते हुए सम्मान पूर्वक व गरिमा पूर्ण ढंग से इसका इस्तेमाल किया जाए। 

14 अगस्त निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला में रविवार 11 से बुधवार 14 अगस्त तक राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई। अभियान को लेकर जिलावासी उत्साहित रहे। 




उन्होंने बताया कि ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान के दौरान तिरंगा यात्रा, मैराथन इवेंट, तिरंगा एंथम प्ले, तिरंगा शपथ, तिरंगा सेल्फी, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, डिजिटल कंपेन, कैनवास फोटो, सेल्फी विद तिरंगा, फिल्म डिस्प्ले, प्रदर्शनी, तिरंगा वितरण सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार 11 अगस्त से बुधवार 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed