फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari got sixth place in Haryana in CBSE 10th examination

Rewari News: सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में रेवाड़ी ने हरियाणा में पाया छठा स्थान

Tue, 14 May 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 May 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Rewari got sixth place in Haryana in CBSE 10th examination
रेवाड़ी। बेहतर परिणाम आने पर अभिनव का मुंह मीठा कराते परिजन। स्रोत: परिजन
रेवाड़ी। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की ओर से घोषित 10वीं की परीक्षा में रेवाड़ी ने हरियाणा में छठा स्थान पाया है। 9344 विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 9321 बच्चों ने परीक्षा दी है। इसमें से 8679 विद्यार्थी पास हुए हैं। रेवाड़ी का परीक्षा परिणाम 93.11 प्रतिशत रहा हैं। 93.67 प्रतिशत परिणाम के साथ पंचकूला टॉप पर रहा है। 61.13 प्रतिशत परिणाम के साथ नूंह जिला अंतिम पायदान पर है।
विज्ञापन

रेवाड़ी में लड़कियों ने 95.09 प्रतिशत परिणाम के साथ बाजी मारी है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 91.80 रहा है। सीबीएसई के जिला कोऑर्डिनेटर बिक्रम ने बताया कि रेवाड़ी का परिणाम बेहतर है। कोशिश रहेगी की अगले वर्ष अच्छा परिणाम आए। इसके लिए बोर्ड की तरफ से लगातार प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन





नाम-- अभिनव शर्मा
परिणाम : 97.6% 494/500
माता-- कूका
पिता-- हरीश बाबू
गांव--सरस्वती विहार
स्कूल-- रोजलैंड पब्लिक स्कूल
प्रेरणा----माता -पिता और अध्यापक
आईआईटी से इंजीनियरिंग करना है अभिनव का सपना

10वीं के छात्र अभिनव शर्मा का कहना है कि वह प्रतिदिन 9 से 10 घंटे पढ़ाई कर 10वीं में 97.6 प्रतिशत लाकर पंचम लहराया है। परिणाम आने के बाद घर में काफी उत्साह का माहौल है। उनका कहना है कि वह भविष्य में आईआईटी से इंजीनियरिंग में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं। इस सफलता का श्रेय वह अपने माता-पिता व अध्यापक को देना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाम-- शगुन
माता-- राजेंद्र सिंह
पिता--सर्वेश
स्कूल-- रोजलैंड पब्लिक स्कूल
परिणाम-- 96% 481/500
प्रेरणा--माता -पिता और अध्यापक
गांव-- शक्ति नगर, रेवाड़ी
डॉक्टर बनना चाहती है शगुन

शगुन ने 96 प्रतिशत अंक लाकर अपने परिवार का मान बढ़ाया है। उनका कहना है कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी। उनका सपना डॉक्टर बनना है और इस सफलता का श्रेय वह अपने माता -पिता व अध्यापक को देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed