फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari got many gifts in the budget: Laxman

बजट में रेवाड़ी को मिलीं कई सौगातें : लक्ष्मण

Sat, 21 Mar 2026 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 21 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rewari got many gifts in the budget: Laxman
रेवाड़ी। पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। संवाद
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि बजट सत्र 2026-27 में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र को कई सौगातें मिली हैं। कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। दिल्ली-रेवाड़ी-बावल नमो मेट्रो कॉरिडोर को अंतिम रूप दे दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में बनने वाले 8 हजार ईडब्ल्युएस फ्लैट्स में रेवाड़ी को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिमखाना क्लब में पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि शहर में नया अग्निशमन केंद्र स्थापित किया जाएगा। नागरिक अस्पताल को 200 से बढ़ाकर 300 बेड का किया जाएगा। रोहतक-दिल्ली-झज्जर रेलवे लाइन पर 207 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

धारूहेड़ा अस्पताल के उन्नयन की भी योजना इस बजट में शामिल की गई है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में 300 करोड़ रुपये की लागत से एक बड़ा दुग्ध प्लांट स्थापित किया जाएगा। जिला जेल परिसर में पेट्रोल पंप खोलने की मंजूरी दी गई है। आयुष औषधालय खोले जाएंगे और जिले में आईएमटी विकसित करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और मानेसर में इंडस्ट्रियल सचिवालय के निर्माण की योजना भी तैयार की गई है। शहर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त वाटर स्टोरेज टैंक बनाए जाएंगे और जिला पुस्तकालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आकेड़ा और घटाल महनियावास ग्राम पंचायतों को मिलाकर महाग्राम बनाने की योजना है। इसके अलावा 12.27 करोड़ रुपये की लागत से कृषि सदन का निर्माण कराया जाएगा।

विधायक ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें विधायक बने अभी डेढ़ साल ही हुआ है, लेकिन इस दौरान क्षेत्र में विकास कार्य तेजी से दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed