फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari defeated Faridabad

Rewari News: रेवाड़ी ने फरीदाबाद को हराया

Sat, 13 Apr 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rewari defeated Faridabad
रेवाड़ी। टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष संजय खंडूजा। स्त
रेवाड़ी। शहर के वरिष्ठ एडवोकेट स्वर्गीय मांगे लाल यादव की याद में एमएल यादव मेमोरियल ऑल हरियाणा लॉयर्स टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक किया गया है। टूर्नामेंट के आयोजक एडवोकेट दीपक यादव, कैलाश यादव और कुणाल यादव ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 11 अप्रैल को सेक्टर 18 के नजदीक स्थित नेक्सा एरा ग्राउंड में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला उपभोक्ता फोरम अध्यक्ष संजय खंडूजा रहे।
विज्ञापन



ग्रुप मैचों का आयोजन मसानी क्रिकेट ग्राउंड, धारूहेड़ा ग्राउंड व कसौला चौक स्थित ग्राउंड में किया गया। इसमें 16 जिला बार एसोसिएशन की टीम ने भाग लिया। 16 टीमों को 4 ग्रुपों में बांटा गया है। चारों ग्रुप में टॉप रहने वाली टीमों का 14 अप्रैल को सेमीफाइनल होगा। फाइनल मैच भी 14 को होगा। विजेता टीम को ढाई लाख और रनर अप टीम को सवा लाख की राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सोहना और गुरुग्राम टीम के बीच खेला गया। गुरुग्राम टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। गुरुग्राम की टीम ने 20 ओवर में 140 रन बनाए। सोहना की टीम ने 18.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 143 रन बनाकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन




दूसरा मैच मैरिओ क्रिकेट क्लब गुरुग्राम और लीगल ईगल क्लब के बीच खेला गया। मैरिओ ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 216 रन बनाए, जबकि लीगल ईगल मात्र 76 रन बना कर ढेर हो गई। मैरिओ ने 140 रन से शानदार विजय हासिल की। तीसरा मैच पलवल और फरीदाबाद के बीच खेला गया। पलवल की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बना पाई। वहीं फरीदाबाद की टीम ने 19.5 ओवर में 5 विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौथा मैच लॉयर्स यूनाइटेड गुरुग्राम और झज्जर के बीच खेला गया। लॉयर्स यूनाइटेड ने 5 विकेट खोकर 222 रन बनाए। वहीं झज्जर टीम मात्र 180 पर आलआउट हो गई। इस प्रकार लॉयर्स यूनाइटेड टीम ने 42 रन से विजय हासिल की। पांचवां उद्घाटन मैच रोहतक और सोनीपत के बीच खेला गया। सोनीपत की टीम 19.1 ओवर में 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जबकि रोहतक टीम 140 रन पर ही ऑल आउट हो गई। 8 रन से सोनीपत टीम विजेता रही।




छठा मैच एफसीसी गुरुग्राम और चरखी दादरी के बीच खेला गया। एफसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 272 रन का चरखी दादरी टीम के सामने लक्ष्य रखा, लेकिन चरखी दादरी टीम 90 रन पर ही ढेर हो गई। इस प्रकार एफसीसी ने 182 रन से शानदार जीत हासिल की। सातवां मैच मेवात और बावल के बीच खेला गया। मेवात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खो कर 185 रन बनाए। वहीं बावल की टीम 17.2 ओवर में 135 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार मेवात टीम 50 रनों से विजयी हुई। आठवां मैच रेवाड़ी और फरीदाबाद के बीच खेला गया। रेवाड़ी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 200 रन बनाए। वहीं फरीदाबाद टीम 16.4 ओवर में 133 पर ढेर हो गई। रेवाड़ी टीम 67 रन से विजयी रही। रेवाड़ी टीम के खिलाड़ी एडवोकेट गौरव ने 44 रन, राहुल यादव ने 34 रन, कैलाश यादव ने 31 रन व हितेश यादव 77 रन बनाकर मैन ऑफ दा मैच रहे। हरीश रुस्तगी ने 4 विकेट, हितेश यादव ने 2 व गौरव, कैलाश व राहुल ने एक -एक विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed