{"_id":"66157ab0dd0a5e4eef061621","slug":"rewari-dead-body-of-a-young-man-found-on-the-side-of-the-highway-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: हाईवे किनारे मिली युवक की लाश, हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे, राहगीर ने दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari: हाईवे किनारे मिली युवक की लाश, हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे, राहगीर ने दी सूचना
Tue, 09 Apr 2024 10:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 09 Apr 2024 10:58 PM IST
सार
युवक के हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे, राहगीर ने इसकी सूचना दी। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बंधे मिले हाथ।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे-48 पर मंगलवार को एक युवक की लाश मिली। युवक के हाथ-पैर कपड़े से बंधे हुए थे। इससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्याकर शव यहां फेंका गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 30 साल है। आसपास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त को लेकर पुलिस ने रेवाड़ी के अलावा आसपास के जिलों में भी शव मिलने की सूचना दी है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि मंगलवार को सूचना मिली थी कि हाईवे पर संगवाड़ी गांव के फ्लाइओवर के पास सर्विसलेन पर एक युवक की अर्धनग्न लाश पड़ी है। इससे काफी दुर्गंध उठ रही थी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव के हाथ-पैर कपड़े से बंधे पाए। कुछ देर बाद ही बावल डीएसपी नरेंद्र सांगवान भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम ने भी जांच की
शव से उठ रही दुर्गंध से आशंका है कि हत्या 2-3 दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने जांच के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने साक्ष्य भी जुटाए हैं। थाना कसैला की पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।
राहगीर ने पुलिस को सुबह दी सूचना
पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने बताया था कि सुबह करीब 10:30 बजे वह संगवाड़ी फ्लाईओवर के नीचे से निकल कर सर्विस रोड पर जयपुर से दिल्ली की तरफ अपने कार्य के लिए वह पैदल ही जा रहा था। जैसे ही वह फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो काफी दुर्गंध आ रही थी। इस दौरान एक शव दिखाई दिया। आधे शरीर पर कपड़ा नहीं था। हाथ पैर बंधे हुए था। इसके बाद मामले की जानकारी डायल 112 को दी गई थी।
पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। -शिव दर्शन, प्रभारी, कसौला थाना