फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rewari Crime: Body of missing minor found in a water pit, father accuses of murder

Rewari Crime: लापता नाबालिग का पानी के गड्ढे में मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 04 Jul 2024 12:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 04 Jul 2024 12:44 PM IST
सार

मनोज ने बताया कि उसका मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटा साहिल एक जुलाई की दोपहर से घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो साहिल एक जगह घूमता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
Rewari Crime: Body of missing minor found in a water pit, father accuses of murder
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

मानसिक रूप से विक्षिप्त नाबालिग का शव पानी के गड्ढे से बरामद हुआ। पिछले तीन दिनों से घर से लापता था। मृतक की पहचान दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर निवासी साहिल (15) के रुप में हुई है। पिता मनोज ने बेटे की हत्या कर शव गड्ढे में फेंके जाने का आरोप लगाया है। मनोज ने बताया कि जिस जगह पर उसके बेटे का शव मिला है, वह बहुत छोटा गड्ढा है। उसका बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, उसे ऊंचाई और पानी से बहुत डर लगता था। ऐसे में उन्हें शक है कि उसके बेटे का अपहरण कर हत्या की गई है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


शहर के दिल्ली रोड स्थित उत्तम नगर निवासी मनोज ने बताया कि उसका मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटा साहिल एक जुलाई की दोपहर से घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो साहिल एक जगह घूमता हुआ दिखाई दिया। फुटेज के आधार पर परिजनों ने उसी रात मॉडल टाउन थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस भी बच्चे की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार देर रात साहिल का शव उत्तम नगर के पास एक खेत में बने गड्ढे में मिला। पुलिस ने तुरंत उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने उसकी पहचान साहिल के रूप में की।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
साहित्य का शव एक छोटे से पानी के गड्ढे में मिला। वह 1 जुलाई से लापता है। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। -कृष्ण कुमार, प्रभारी, मॉडल टाउन थाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed