फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Revised schedule for postgraduate admissions released; applications open until August 7.

Rewari News: स्नातकोत्तर में दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी, आवेदन 7 अगस्त तक

Thu, 30 Jul 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Jul 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Revised schedule for postgraduate admissions released; applications open until August 7.
महाविद्यालय में आवेदनों की जांच करते अध्यापक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उच्चतर शिक्षा विभाग ने जिले के एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
बिना लेट फीस ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त कर दी गई है। पहले यह तिथि 26 जुलाई निर्धारित थी।
जिले के 9 सरकारी और एडेड कॉलेजों में पीजी की 765 सीटों पर दाखिले होंगे। विद्यार्थियों के दस्तावेज का सत्यापन और आपत्तियों का निवारण 18 जुलाई से 9 अगस्त तक होगा।
विज्ञापन

विभाग 10 अगस्त को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करेगा। अंतिम मेरिट सूची 11 अगस्त को प्रकाशित होगी। पहली काउंसिलिंग में चयनित विद्यार्थियों को 12 अगस्त से 14 अगस्त तक प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली सीटों के लिए 15 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग होगी। 16 अगस्त को ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन में संशोधन का अवसर मिलेगा। रिक्त सीटों पर लेट फीस के साथ फिजिकल काउंसिलिंग 17 अगस्त से 23 अगस्त तक चलेगी। बची हुई सीटों के लिए 24 अगस्त से 30 अगस्त तक प्रतिदिन ओपन काउंसिलिंग की जाएगी।
आवश्यक दस्तावेज : महाविद्यालयों में आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज अनिवार्य हैं। इनमें सत्यापित परिवार पहचान-पत्र, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट शामिल हैं। पासपोर्ट साइज फोटो और चरित्र प्रमाण-पत्र भी आवश्यक हैं।

आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को जाति और हरियाणा रिहायशी प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed