फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired Employees Union will support the strike

Rewari News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ हड़ताल को देगा समर्थन

Sun, 08 Feb 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Feb 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Retired Employees Union will support the strike
बैठक के दौरान विरोध दिखाते संघ के पदाधिकारी। स्रोत : संघ
रेवाड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर स्थित महर्षि अंगिरा सभागार में प्रधान रामेश्वर दयाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें मांगों को लेकर 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह यादव, रामवतार सिंह यादव, एकलव्य मास्टर ने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार लगातार कर्मचारियों, पेंशनर्स, किसानों और मजदूरों के खिलाफ नए-नए कानून लागू कर रही है। पुराने मामलों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। हाल ही में लागू किए गए चार नए श्रमिक कानूनों को वापस लिया जाए।
विज्ञापन

वक्ताओं ने मार्च 2025 में संसद में लाए गए पेंशन वित्त विधेयक को वापस लेने, वरिष्ठ नागरिकों एवं रिटायर्ड कर्मचारियों को सभी बीमारियों के लिए सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज की सुविधा देने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वर दयाल शर्मा ने कहा कि सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसमें कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत का बड़ा योगदान है, इसलिए उन्हें संवैधानिक संरक्षण और सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए।

बैठक में कोषाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, हंसराज यादव, धर्मपाल सैनी, ब्लॉक प्रधान जगदीश यादव, गंजे सिंह यादव, अमन सिंह यादव, नवल सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, सरजीत सिंह, कमल सिंह यादव, हरि सिंह सैनी, डॉ. लेखराम मेहरा, लक्ष्मण सिंह यादव सहित अनेक सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed