फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Retired CRPF SI murdered by slitting his throat with a sharp weapon

Rewari News: सीआरपीएफ के रिटायर्ड एसआई की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या

Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Retired CRPF SI murdered by slitting his throat with a sharp weapon
फोटो : 3मृतक, निहाल सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड (रेवाड़ी)। जैनाबाद गांव में वीरवार की रात दो बजे नकाबपोश दो हमलावरों ने घर में घुस कर सीआरपीएफ के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर निहाल सिंह (65) की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज में घर की तरफ आते बदमाशों के चेहरे नजर आ रहे हैं। पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

निहाल सिंह वीरवार की रात अपने घर में सो रहे थे। इसी बीच बाइकसवार दो युवक आए। दोनों ने निहाल सिंह के घर का दरवाजा खटखटाया। बाहर के कमरे में सो रहे निहाल सिंह ने उठ कर जैसे ही दरवाजा खोला, दोनों नकाबपोश युवक अंदर घुस गए।
विज्ञापन


युवकों ने धारदार हथियार से निहाल सिंह के ऊपर हमला कर दिया। हमलावरों ने निहाल की गर्दन और सीने पर कई वार किए। घायल निहाल सिंह ने शोर मचाया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर निहाल सिंह की पत्नी व बेटा बाहर निकले। यह देख दोनों हमलावर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। जबतक लोग निहाल सिंह को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते तबतक निहाल सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने गांव में लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। निहाल सिंह के परिजनों ने पुलिस को एक फुटेज दी है, जिसमें बदमाश घर की ओर आते नजर आ रहे हैं। इनमें से एक के हाथ में धारदार हथियार है। बदमाशों में से एक ने वारदात से पहले मोहल्ले के मंदिर में माथा भी टेका था। हालांकि, उस समय हमलावरों ने चेहरे नहीं ढंके थे।
निहाल सिंह का बेटा अमित डहीना में बस स्टैंड के पास सर्विस स्टेशन चलाता है। गांव में चर्चा है कि अमित की किसी साथ के साथ रंजिश होगी, जिसके चलते निहाल सिंह पर हमला हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक निहाल बेहद साधारण व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था।

आशंका जताई जा रही है कि बदमाश बेटे को मारने आए होंगे और बेटे के चक्कर में ही पिता की हत्या कर दी। निहाल सिंह की एक बेटी भी है जो शादीशुदा है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

वर्जन
मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। निहाल सिंह की हत्या किस वजह से की गई, इसकी जांच की जा रही है।-सतीश कुमार, प्रभारी, थाना खोल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed