फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Responsibility should be played by family members to save youth from drugs: Poonam

युवाओं को नशे से बचाने के लिए परिजन निभाएं जिम्मेदारी : पूनम

Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Responsibility should be played by family members to save youth from drugs: Poonam
महिलाओं को उनके अधिकारों के बारें में जागरूक करतीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूनम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। गांव छूरियावास व बिठवानामें शनिवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पूनम ने जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि आज की युवा पीढ़ी नशे की तरफ अधिक बढ़ रही है। इसके लिए परिवार भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं और समाज को इस बुराई को बढ़ने से रोकने के लिए सक्रिय रूप से आगे आना होगा। नशा करने वाले और नशा की बिक्री करने वालों के बारे में पुलिस को बिना किसी डर के सूचना दें। ताकि ऐसे तत्वों पर कार्रवाई की जा सके। आम लोगों की मदद से पुलिस इसबुराई को पूरी तरह से समाप्त कर पाएगी। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों कीजानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि नशा के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं भी नशा बिकने या करने वालों के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दे। समाज में नशे का व्यापार फलना-फूलना सभ्यता के लिए नुकसानदायक है। शुरुआत में ही परिवार के सदस्यों और बच्चों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में बताया जाता है। ताकि वह गलत-सही का पता लगा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया है। पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध पर तुरंत कार्रवाई करती है। महिलाओं की मदद के लिए जिला में पुलिस लाइन में महिला थाना खोला गया है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन 1091 व डायल-112 पर भी महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती है। महिलाओं की त्वरित मदद के लिए दुर्गा शक्ति टीमें भी बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed