फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Religion, culture and traditions are maintained by daughters: DC

बेटियों से है धर्म, संस्कृति और परंपराए कायम : डीसी

Sun, 12 Mar 2023 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Mar 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Religion, culture and traditions are maintained by daughters: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर की पंजाबी धर्मशाला में हमारा परिवार संस्था की ओर से संस्कार निर्माण का कार्यक्रम शीतल छांव सी होती है बेटियां का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने बेटियों के लिए मुफ्त आत्मरक्षा शिविर लगाने, काकटेल पार्टी न करने और शुभ अवसरों पर डीजे धीमी आवाज में बजाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीसी अशोक गर्ग ने कहा कि बेटियां संपूर्ण संसार की आधारशिला हैं। बेटी के कारण ही संसार में धर्म, सभ्यता, संस्कृति और परंपराएं कायम हैं। समाज का सौंदर्य और उन्नति इन्हीं के कारण से है। सुयोग्य एवं संस्कार युक्त बेटी ही नवीन सृष्टि की निर्माता और मार्गदर्शक है। इसलिए बेटी का स्थान अत्यंत उच्च, महान व श्रद्धा पूर्ण है। यहां की बेटी संतोष यादव ने दो बार एवरेस्ट फतह करके भारत की पहली वीर बेटी होने का स्थान पाया है जो गर्व की बात है।
विज्ञापन

इस दौरान श्रुति आर्य ने वीर बेटी की ललकार कविता सुनाकर सभी की तालियां बटोरीं। एमसीए के स्वर्ण पदक विजेता शगुन मखीजा, लर्नर टू लीडर के अध्यक्ष यतीश सिंगल, रंगकर्मी जूही पिपलानी, समाजसेवी कृष्ण लाल मेहता, रेवाड़ी इकाई प्रमुख दयानंद आर्य, सोनिया कपूर, प्रीति, ओजस्वी, पूर्वांशी, कपिल कपूर, सहयोग एक प्रयास के अध्यक्ष विजय चौहान, शिक्षाविद आशू आहूजा, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज, पूनम नंदवानी व अन्य को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों को फूलों के सुंदर पौधे देकर भेंट किए गए। इस मौके पर प्रधान अरुण गुप्ता, महावर महासभा के महासचिव मोहन लाल गुप्ता, एडवोकेट सुनील भार्गव, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, प्रो अनिरुद्ध यादव, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के जिला महासचिव श्रुति शर्मा, पतंजलि के जिला प्रभारी दयाराम आर्य, संस्था की महिला संयोजक शशि जुनेजा, महिला प्रधान एडवोकेट दिव्या राजपाल, पर्यावरणविद रीटा गेरा, उपप्रधान निशा सीकरी, मुकेश कुमारी, प्रमुख शिक्षाविद मधु गुप्ता, कवि गौतम इलाहाबादी ने बेटी का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed