{"_id":"659fc1aabe8c9cb23e04d344","slug":"relief-to-passengers-railways-temporarily-increased-coaches-in-five-trains-will-provide-relief-from-crowding-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को राहत: रेलवे ने पांच ट्रेनों में अस्थाई रूप से डिब्बों की बढ़ोतरी की, भीड़ से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को राहत: रेलवे ने पांच ट्रेनों में अस्थाई रूप से डिब्बों की बढ़ोतरी की, भीड़ से मिलेगी निजात
Thu, 11 Jan 2024 03:53 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 11 Jan 2024 03:53 PM IST
सार
लोगों की परेशानी को दिखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय, बीकानेर-दादर- बीकानेर, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एवं दिल्ली कैंट-बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय रेलवे ने लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए पांच ट्रेनों में अस्थाई रूप से डिब्बों की बढ़ोतरी की है ताकि सफर करने के दौरान लोगों को ज्यादा भीड़ का सामना न करना पड़े। रेलवे ने बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय, बीकानेर-दादर- बीकानेर, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एवं दिल्ली कैंट-बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने ये जानकारी दी है।
इन 5 ट्रेनों में की गई डिब्बों में बढोतरी
- गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 12.01.24 से 31.01.24 तक तथा दिल्ली सराय से 14.01.24 से 02.02.24 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट-बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में 13.01.24 से 01.02.24 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 12.01.24 से 31.01.24 तक एवं दादर से दिनांक 13.01.24 से 01.02.24 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 12.01.24 से 31.01.24 तक तथा दिल्ली कैंट से 14.01.24 से 02.02.24 तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
- गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 12.01.24 से 31.01.24 तक तथा उदयपुर सिटी से 13.01.24 से 01.02.24 तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन