फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Relief... Thyroid testing started again in Civil Hospital

Rewari News: राहत...नागरिक अस्पताल में फिर शुरू हुई थायराइड की जांच

Sat, 14 Jun 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Relief... Thyroid testing started again in Civil Hospital
फोटो: 07रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार से थायराइड की जांच फिर शुरू कर दी गई। जांच किट समाप्त होने के कारण एक महीने तक थायराइड की जांच बंद थी जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मरीजों को निजी लैब में 300 से 500 रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ रही थी।
नागरिक अस्पताल में थायराइड की जांच किट नहीं होने के कारण हर रोज करीब 50 मरीजों को बिना जांच करवाए लौटना पड़ रहा था। अब जांच किट सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराए जाने के बाद थायराइड की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के डॉक्टर गौरव यादव ने बताया कि थायराइड की समस्या सभी उम्र के लोगों में बढ़ती जा रही है। थायडाइड ग्रंथि जब बहुत अधिक या बहुत कम हार्मोन का उत्पादन करने लगती है, तो इसके कारण कई दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थायराइड के चलते मोटापा, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, लिवर, हृदय के अलावा ब्रेन सिस्टम भी प्रभावित होता है। जीवनशैली और खान-पान की गड़बड़ी के कारण थायराइड की समस्या होती है। इसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। बचाव के लिए निरंतर उपाय करते रहना चाहिए। संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने से थायराइड से बचाव किया जा सकता है।
-

ये उपाय करें थायराइड के मरीज

डॉक्टर गौरव यादव के अनुसार 30 वर्ष की आयु के बाद डॉक्टर की सलाह पर नियमित रूप से थायराइड टेस्ट कराते रहना चाहिए। आयोडीन युक्त भोजन (नमक, दही, केला, मछली), साबुत अनाज, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। नियमित व्यायाम की आदत बनाएं। सर्वांगासन, हलासन, भुजंगासन जैसे योग इस रोग में काफी फायदेमंद हैं। थायरॉइड हार्मोन असंतुलन के कारण नींद की समस्या हो सकती है। कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। फास्ट फूड से बचें।


वर्जन
नागरिक अस्पताल में थायराइड जांच की किट उपलब्ध करा दी गई है। अब जांच फिर शुरू कर दी गई है। मरीजों को किसी भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।-डॉ. नरेंद्र दहिया, सिविल सर्जन, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed