रेवाड़ी। शहर में शनिवार को हुई बारिश के कारण जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहरों में जलभराव लोगों को परेशानी हुई। शहर के कई जगहों पर सड़कों पर पानी जमा हो गया।
बारिश के कारण शहर के सीवर व नालियां ओवरफ्लो हो गए। शहर के नागरिक अस्पताल के पास, सांघी का बास, साड़ी महल, मुख्य बाजार, भाड़ावास गेट व गोकल गेट सहित अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जलभराव के कारण सड़कों पर चल रहे लोगों के वाहन भी बंद हो गए। लोगों को आवागमन में भी परेशानी हुई। शहरों में बारिश के बाद कीचड़ होने से आने-जाने लोगों को परेशानी हो जाती है। जिले में शनिवार को करीब 15 एमएम बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया। जिले में लगातार हो रही बारिश से शहर ही नहीं गांवों में भी लोगों केेे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जोहड़ ओवरफ्लो होने के चलते लोगों को मोटर के माध्यम से पानी निकलवाना पड़ रहा है। कुछ गांवों में घरों के गिरने के मामले सामने आ रहे हैं। लोगों की माने तो सालों बाद जिला में इतनी ज्यादा बारिश हुई है।