{"_id":"61969fe412668329b228c65a","slug":"regular-practice-of-shalbhashan-and-mandukasana-is-helpful-in-controlling-diabetes-dr-amarjeet-rewari-news-rtk6302454152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शालभाषन और मंडूकासन का नियमित अभ्यास मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक : डॉ अमरजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शालभाषन और मंडूकासन का नियमित अभ्यास मधुमेह को नियंत्रित रखने में सहायक : डॉ अमरजीत
विज्ञापन
कोसली। राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे पांच दिवसीय मधुमेह प्रबंधन शिविर वीरवार को संपन्न हुआ। इसमें आयुष अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह ने योग साधकों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद के तहत प्रमेह के 20 रूप हैं। इसमें मधुमेह वातज प्रमेह के अंतर्गत आता है तथा इसे असाध्य माना गया है।
उन्होंने कहा कि मधुमेह को उचित दिनचर्या और अच्छे खानपान से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा शालभाषन, मंडूकासन तथा प्राणायाम करके भी नियंत्रित किया जा सकता है। आयुष अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने शरीर के अनुसार नियमित रूप से योगासन करने चाहिए। डॉ. अमरजीत ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क वास करता है।
%
कैंप के नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने मुख्य अतिथि डॉ अमरजीत सिंह का स्वागत करते हुए पांच दिवसीय शिविर में आयोजित गतिविधियों से रूबरू कराया। इस अवसर पर स्वदेशी योगा संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार, पतंजलि योग समिति के दयानंद आर्य, नवीन फार्मासिस्ट, योग प्रशिक्षक समता, नीलम, रविन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।