{"_id":"653c059c1b0d40ea560e2cb4","slug":"register-till-31st-for-participation-in-district-youth-festival-rewari-news-c-198-1-rew1001-5971-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिला युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए 31 तक कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिला युवा महोत्सव में भागीदारी के लिए 31 तक कराएं पंजीकरण
Sat, 28 Oct 2023 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में 30वें जिलास्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 20 व 21 नवंबर को किया जाएगा। इसमें भागीदारी के लिए पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है।
डीसी राहुल हुड्डा ने कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे जिला युवा महोत्सव बारे में सभी खंडों में जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण कराएं। बताया कि जिला युवा उत्सव के प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। 750 रुपये से लेकर 15000 रुपये तक के 48 नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। पंजीकरण के लिए जिला युवा समन्वयक अधिकारी एवं प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क किया जा सकता है। ई-मेल आईडी पर आवेदन पत्र भेजकर भी पंजीकरण कराया जा सकता है। जिला युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच तथा परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है। जिला युवा महोत्सव के दौरान लोक नृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 5 से 7 दिसंबर तक राज्यस्तरीय युवा महोत्सव और स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अगले वर्ष 12 से 16 जनवरी तक राष्ट्र स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।