फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Recruitment rally will be organized from 4th to 17th December: Colonel Sakle

चार से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी भर्ती रैली : कर्नल साकले

Tue, 28 Nov 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Recruitment rally will be organized from 4th to 17th December: Colonel Sakle
रेवाड़ी। अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए रेवाड़ी सहित महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और भिवानी जिले के ऑनलाइन परीक्षा पास अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। युवा ज्वाइन इंडियन आर्मी वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती रैली का आयोजन राव तुलाराम स्टेडियम, रेवाड़ी में आगामी 4 से 17 दिसंबर तक बीच किया जाएगा। उक्त जानकारी सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी के निदेशक कर्नल आनंद साकले ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युवाओं को अग्निवीर बनने के लिए 1600 मीटर या 1.6 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी, कम से कम छह और अधिकतम 10 चिनिंग अप करने होंगे, 9 फीट गड्ढे को पार करना होगा, जिग जैग बैलेंस दिखाना होगा। उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर को सतनाली, महेंद्रगढ़ व नारनौल तहसील के युवा रैली में शामिल होंगे। इसी प्रकार 5 दिसंबर को अटेली व नांगल चौधरी तहसील, 6 दिसंबर कोचरखी दादरी, कनीना, बाढड़़ा, बौंदकलां तहसील के युवा, 7 दिसंबर को तोशाम, सिवानी, दादरी, बाढड़़ा व बहल तहसील के युवा, 8 दिसंबर को भिवानी व लौहारू के युवा, 9 दिसंबर को बवानी खेड़ा, कोसली व बावल के युवा, 11 दिसंबर को रेवाड़ी तहसील के युवा भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि 12 दिसंबर को अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर चरखी दादरी और भिवानी जिले की सभी तहसीलों के युवा शामिल होंगे। इसी प्रकार 13 दिसंबर अग्निवीर क्लर्क व स्टोर की महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले की सभी तहसीलों के युवा, 14 दिसंबर को अग्निवीर टेक्निकल व अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं और 10वीं महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी जिले की सभी तहसीलों के युवा तथा 16 दिसंबर को हवलदार सर्वे ऑटो कार्टो अंबाला जोन सम्मलित होंगे, जो युवा फिजिकल टेस्ट को पास करेंगे उनका अगले दिन मेडिकल टेस्ट होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया है कि सेना मे भर्ती निशुल्क है, यह प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी और काबिलियत पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि युवा आसपास के दलालों से सावधान रहें। उन्होंने बताया कि प्रवेशपत्र डाउनलोड करने में कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। कोई समस्या आने पर भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed