फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Record broken for five years, minimum temperature reached 3.5 degrees

पांच वर्षों का टूटा रिकॉर्ड, न्यूनतम तापमान पहुंचा 3.5 डिग्री पर

Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Record broken for five years, minimum temperature reached 3.5 degrees
ठंड से बचने के लिए सोमवार को कुछ इस तरह शॉल ओढ़कर जातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में कड़ाके की ठंड के चलते कई दिनों से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास चल रहा है। वहीं सोमवार को ठंड ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दौरान न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात को कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तापमान में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 3.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस सीजन में सबसे कम है। हालांकि अधिकतम तापमान में सोमवार को 3 डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन न्यूनतम तापमान में रही गिरावट का असर दिनभर ठिठुरन के रूप में बना रहा। कड़ाके की ठंड का असर बढ़ने से सामान्य जनजीवन पर भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

---------------
ठंड से जनजीवन हुआ प्रभावित
जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बना हुआ है। अब एक सप्ताह से अधिक समय से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है, जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। रविवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट की वजह से रात से ही कड़ाके की ठंड का असर बन रहा है। ठंड के चलते सुबह के समय पार्कों में भी लोगों की मौजूदगी बेहद कम दिखने लगी है। ठंड के कारण दोपहर के समय पार्कों में धूप सेंकने वाले लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
पिछले छह वर्षों का तापमान
वर्ष अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
2016 25.5 10.0
2017 16.6 8.5
2018 19.0 7.0
2019 17.0 10.5
2020 19.5 11.5
2021 21.6 3.5
-------------------------------
किसान बोले-फसल के लिए ठंड लाभदायक
पिछले चार दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते रबी की फसलों को काफी लाभ हो रहा है। इससे पूर्व तापमान में अस्थिरता देखी गई थी, जिससे किसान परेशान थे। अब ठंड बढ़ने के कारण किसान खुश हैं। किसानों का कहना है इसी तरह डेढ़ माह तक कड़ाके की ठंड पड़ती रही तो गेहूं की फसल की अच्छी पैदावार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed